Summer Cooling Tips: अपने बेडरूम में लगाएं इन रंगों के पर्दे, जो देंगे ठंडक का एहसास
सही तरह के पर्दे न केवल धूप को रोकते हैं, बल्कि कमरे के तापमान को भी नियंत्रित करते हैं। अगर आप भी अपने कमरे के तापमान को कम करना चाहते हैं तो यहां जानिए कि गर्मियों में बेडरूम को ठंडा रखने के लिए किस तरह के पर्दे लगाने चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Summer Cooling Tips and Tricks : गर्मियों में बेडरूम के तापमान को कम रखने और ठंडक महसूस करने के लिए कई छोटे छोटे टिप्स को अपना जा सकता है। गृह सज्जा से संबंधित इन टिप्स से घर की दीवारों और वातावरण को ठंडा बनाना आसान हो सकता है। गर्मियों में बेडरूम को ठंडा और आरामदायक बनाए रखने के लिए पर्दे बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। गर्मियों में सही पर्दों का चुनाव आपके कमरे को स्वाभाविक रूप से ठंडा रखने में मदद करता है। इससे एसी या कूलर पर निर्भरता भी कम हो सकती है।
सही तरह के पर्दे न केवल धूप को रोकते हैं, बल्कि कमरे के तापमान को भी नियंत्रित करते हैं। अगर आप भी अपने कमरे के तापमान को कम करना चाहते हैं तो यहां जानिए कि गर्मियों में बेडरूम को ठंडा रखने के लिए किस तरह के पर्दे लगाने चाहिए।
Decoration Ideas: गर्मी के मौसम में ऐसे सजाएं अपना ड्राइंग रूम, तेज धूप से मिलेगी राहत
गहरे रंग के पर्दे
धूप को पूरी तरह से रोकने के लिए कमरे की खिड़कियों या बालकनी से लगे दरवाजों पर गहरे रंग के पर्दे लगाएं। इस तरह के पर्दे से कमरे में गर्मी कम प्रवेश करती है। दोपहर में कमरा ठंडा और अंधेरा बना रहता है और यह पर्दे नींद की गुणवत्ता बेहतर करते हैं।
थर्मल या हीट रेजिस्टेंट पर्दे
इनमें खास थर्मल लेयर होती है जो गर्मी को अंदर आने से रोकती है। एसी चलाने पर ये पर्दे ठंडी हवा को कमरे में बनाए रखते हैं और बिजली की बचत भी होती है।
हल्के रंगों के मोटे फैब्रिक के पर्दे
अगर आपको बहुत डार्क रंग पसंद नहीं हैं, तो आप सफेद, क्रीम, लाइट ग्रे जैसे रंग चुन सकते हैं। ध्यान रहे कि कपड़ा मोटा हो ताकि धूप को रोक सके।
डबल लेयर वाले पर्दे लगाएं
इसमें पर्दे की दो लेयर होती है, जिसमें एक परत हल्की नेट वाली और दूसरी मोटी ब्लैकआउट वाली रखें। सुबह-शाम नेट का इस्तेमाल करें और दोपहर में मोटी परत बंद करें। इस तरह के पर्दों से रूम की सजावट और खूबसूरती भी बनी रहती है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|