फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2020: नवरात्रि में सभी तरह के शुभ कार्य किए जाते हैं फिर शादी क्यों नहीं? जानिए कारण

Sat, 17 Oct 2020 04:10 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 17 Oct 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
shardiya navratri october 2020 date why marriage is not happening in navratri why people avoid getting married during navratri
नवरात्रि के दिनों में सभी तरह के शुभ कार्य किए जाते हैं, परंतु विवाह नहीं किए जाते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

नवरात्रि के पावन दिनों की शुरुआत 17 अक्तूबर से हो गई है। देशभर में 17 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक शारदीय नवरात्रि मनाई जाएगी। नवरात्रि के पावन दिनों में मां के 9 रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। नवरात्रि के दिनों में शुभ कार्य करने का विधान है जैसे- भूमि पूजन, गृह प्रवेश, इत्यादि। नवरात्रि के दिनों में सभी तरह के शुभ कार्य किए जाते हैं, परंतु विवाह नहीं किए जाते हैं। कई लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि जब नवरात्रि के पावन दिनों में सभी तरह के शुभ कार्य किए जाते हैं तो विवाह क्यों नहीं किए जाते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे नवरात्रि के दिनों में शादी क्यों नहीं की जाती है...

shardiya navratri october 2020 date why marriage is not happening in navratri why people avoid getting married during navratri
नवरात्रि के दिनों में पवित्रता का बहुत अधिक महत्व होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नवरात्रि के दिनों में इस वजह से नहीं की जाती है शादी...

  • नवरात्रि के पावन दिनों में मां की पूजा- अर्चना की जाती है और शारीरिक और मानसिक शुद्धता के लिए व्रत भी रखे जाते हैं। शादी का मुख्य उद्देश्य संतति के द्वारा वंश को आगे चलाना माना गया है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दौरान स्त्री के साथ सहवास नहीं करना चाहिए। नवरात्रि के दिनों में पवित्रता का बहुत अधिक महत्व होता है। इस वजह से नवरात्रि के दौरान विवाह नहीं किए जा सकते हैं।

अगली स्लाइड्स में जानिए नवरात्रि में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए....

shardiya navratri october 2020 date why marriage is not happening in navratri why people avoid getting married during navratri
नवरात्रि के दौरान व्रती को दिन में सोना नहीं चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिन में सोना नहीं चाहिए

  • विष्णु पुराण के अनुसार नवरात्रि के दौरान व्रती को दिन में सोना नहीं चाहिए। दिन में सोने से व्रत का फल नहीं मिलता है। नवरात्रि पर मां की पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
shardiya navratri october 2020 date why marriage is not happening in navratri why people avoid getting married during navratri
शराब, तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

शराब, तंबाकू का सेवन नहीं करना चाहिए

  • नवरात्रि के पावन दिनों में शराब, तंबाकू का सेवन नहीं करना चाहिए। शराब, तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होता है। शराब और तंबाकू का सेवन न करें।
विज्ञापन
shardiya navratri october 2020 date why marriage is not happening in navratri why people avoid getting married during navratri
नवरात्रि के पावन दिनों में सात्विक भोजन करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सात्विक भोजन करें

  • नवरात्रि के पावन दिनों में सात्विक भोजन करें। मांस- मदिरा का सेवन करने से परहेज करें। नवरात्रि के 9 दिनों में मां के 9 रूपों की पूजा का विधान है। नवरात्रि के दिनों में ब्रह्मचर्य का पालन करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed