फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Shardiya Navratri 2025 DIY Home Decor Ideas Navratri puja decoration Tips in Hindi

Navratri DIY Home Decor: कम खर्च में कैसे सजाएं घर? नवरात्रि 2025 के लिए अपनाएं ये डेकोर हैक्स

Sun, 21 Sep 2025 12:33 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 21 Sep 2025 12:33 PM IST
सार

Navratri DIY Home Decor: अगर आप चाहते हैं कि इस नवरात्रि आपका घर खास और आकर्षक दिखे, तो DIY डेकोर आइडियाज अपनाना सबसे बेहतर विकल्प है। यह न केवल किफायती हैं, बल्कि आपकी क्रिएटिविटी को भी एक नया रंग देते हैं।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 DIY Home Decor Ideas Navratri puja decoration Tips in Hindi
Chaitra Navratri 2025 - फोटो : adobe

विस्तार

Navratri 2025 DIY Home Decor Ideas: शारदीय नवरात्रि के इन नौ दिनों का महत्व केवल उपवास और पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि घर-आंगन की साज-सज्जा से भी जुड़ा हुआ है। माता दुर्गा का आगमन घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली लेकर आता है, इसलिए घर को पारंपरिक और खूबसूरत अंदाज में सजाना शुभ माना जाता है। अगर आप चाहते हैं कि इस नवरात्रि आपका घर खास और आकर्षक दिखे, तो DIY डेकोर आइडियाज अपनाना सबसे बेहतर विकल्प है। यह न केवल किफायती हैं, बल्कि आपकी क्रिएटिविटी को भी एक नया रंग देते हैं।

विज्ञापन



विज्ञापन



थाली और कलश सजावट

नवरात्रि में पूजन थाली और कलश का विशेष महत्व होता है। थाली को रंगीन मिरर वर्क, गोटा-पट्टी या हाथ से बने पेपर क्विलिंग डिजाइन से सजाएं। कलश पर हल्दी, कुमकुम और रंग-बिरंगे धागों से सुंदर पैटर्न बनाएँ।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लावर डेकोर से एनर्जी बढ़ाएं

गेंदे और आम के पत्तों की तोरण दरवाज़े पर लगाएं। पूजा घर को ताजे फूलों की माला और छोटे फ्लावर वास से सजाएँ। अगर बजट कम है, तो पेपर फ्लावर बनाकर भी सजावट की जा सकती है।

दीयों और लाइट्स का जादू

रात के समय घर को सजाने के लिए मिट्टी के दीयों को रंग-बिरंगे रंगों से पेंट करें और उन्हें ग्लिटर से सजाएँ। साथ ही, LED फेयरी लाइट्स को खिड़की, मंदिर और लिविंग रूम में लगाएं, ताकि घर में उत्सव का माहौल और भी बढ़ जाए।


वॉल आर्ट और रंगोली

DIY वॉल हैंगिंग जैसे पेपर आर्ट, ऊन से बने झूमर या डोरी वर्क से दीवारों को सजाएं। नवरात्रि के नौ रंगों का उपयोग करके रोज़ अलग-अलग डिज़ाइन की रंगोली बनाएँ। यह घर में पॉजिटिविटी और सुंदरता दोनों बढ़ाएगा।

रीसाइकल्ड DIY डेकोर

पुरानी कांच की बोतलों को पेंट करके उनमें फूल लगाएं। नारियल के छिलके, पुराने दीयों और प्लास्टिक की बोतलों से अनोखे लैंप बनाकर सजावट करें। यह न केवल पर्यावरण-हितैषी है, बल्कि घर को एक अनोखा लुक भी देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed