फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   World Environment Day 2024 How To Teach Children To Take Care of Environment in Hindi

World Environment Day 2024: कैसे करें पर्यावरण संरक्षण, बच्चों को आसान तरीके से सिखाएं

Wed, 05 Jun 2024 09:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 05 Jun 2024 09:18 AM IST
सार

आने वाली पीढ़ी के लिए रहने योग्य पर्यावरण बनाने के लिए बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की सीख दें। उन्हें पर्यावरण संरक्षण से बचाव के लिए तरीके बता सकते हैं। यहां वह तरीके बताए गए हैं, जो बच्चों में पर्यावरण संरक्षण की आदत को शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
World Environment Day 2024 How To Teach Children To Take Care of Environment in Hindi
पर्यावरण संरक्षण - फोटो : istock

विस्तार

World Environment Day 2024: इस साल तापमान बहुत तेजी से बढ़ा है। भारत के कई शहरों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। यह अत्यंत गंभीर स्थिति है। इस स्थिति का एक प्रमुख कारण पर्यावरण प्रदूषण या प्रकृति का दोहन है।

विज्ञापन


प्रदूषण के कारण प्रकृति पर नकारात्मक असर पड़ता है और ग्लोबल वार्मिंग की स्थिति बन सकती है। इस कारण कई वैज्ञानिक 21वीं सदी को पर्यावरण को हो रहे नुकसान के कारण विनाश की सदी मानते हैं। पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन वर्तमान में इंसान ही है। मानव रोजाना कई गलतियों से पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। पर्यावरण को दूषित करने वाले कारकों या गलतियों को नियंत्रित करके पर्यावरण संरक्षण किया जा सकता है।
विज्ञापन


आने वाली पीढ़ी के लिए रहने योग्य पर्यावरण बनाने के लिए बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की सीख दें। उन्हें पर्यावरण संरक्षण से बचाव के लिए तरीके बता सकते हैं। यहां वह तरीके बताए गए हैं, जो बच्चों में पर्यावरण संरक्षण की आदत को शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लास्टिक और पॉलीथिन के नुकसान

प्लास्टिक की बोतल या अन्य सामान प्रकृति के लिए काफी नुकसानदायक है। इसके अलावा पॉलीथिन का उपयोग भी पर्यावरण के लिए घातक है। इन दोनों का बड़ी मात्रा में इस्तेमाल होता है, जो मृदा प्रदूषण का प्रमुख कारण है। बच्चों को प्लास्टिक और पॉलीथिन के इस्तेमाल से रोकें।

एसी पर कंट्रोल

गर्मी के दिनों में ठंडक पाने के लिए एसी का इस्तेमाल बढ़ जाता है। एसी ठंडी हवा तो देता है लेकिन इससे पर्यावरण दूषित होता है। बच्चों को एसी के इस्तेमाल से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में सिखाएं। साथ ही खुद भी एसी का उपयोग कम करें ताकि प्रदूषण कम करने में अपना योगदान दे सकें।

स्वच्छता की आदत

बच्चों को अपने आसपास स्वच्छता रखने की आदत लगाएं। उन्हें सूखे और गीले कूड़े का फर्क सिखाएं। उन्हें बताएं कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए रास्ते में कहीं पर भी कुछ भी नहीं फेंकना चाहिए। डस्टबिन का उपयोग करना सिखाएं। घर के आसपास, पार्क आदि को साफ रखने के टिप्स दें ताकि वह पर्यावरण को और अधिक दूषित न करें।


पौधरोपण

पर्यावरण के लिए पौधे संजीवनी की तरह होते हैं। पेड़ पौधे स्वच्छ वायु देते हैं जो जीवन के लिए आवश्यक है। बच्चों को पेड़-पौधों का महत्व बताएं और पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित करें। घर पर एक दो गमले में बच्चों से पौधे लगवाएं और उस पौधे की जिम्मेदारी बच्चों को दें ताकि वह पौधे को बड़े होने तक पोषित करें और इस काम में आनंद महसूस कर सकें.

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed