{"_id":"3ab99c32-5a4a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"when-you-go-friends-home-for-a-coffee","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रैंड के घरवालों से मिलना हो तो इन बातों का रखें खयाल","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
फ्रैंड के घरवालों से मिलना हो तो इन बातों का रखें खयाल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 24 Sep 2013 05:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचानक आपके दोस्त ने आपको अपने घर चाय-कॉफी पर बुलाया है। आप उसकी फैमिली से मिलना भी चाहते हैं लेकिन आप इसलिए तैयार नहीं है कि आपको ये समझ नहीं आ रहा कि आखिर आप यूं अचानक कैसे चले जाएं, आपके मन में शंकाओं का अंबार है तो आप घबराए नहीं हम आपको बताते हैं यदि आपको दोस्त के घर चाय-कॉफी पीने या फिर दोस्त की फैमिली से मिलने का मौका मिलता है तो क्या करें।
विज्ञापन
जाने से पहले जरूरी है तैयारी
दोस्त के घर जाने से पहले आप कुछ तैयारियां अवश्य कर लें। जैसे दोस्त के घर खाली हाथ ना जाएं बल्कि यदि घर में कोई बच्चा है तो उसके लिए चॉकलेट्स वगैरह लेकर जाएं। अपने दोस्त से उसके घरवालों के विचार और सोच इत्यादि के बारे में पहले से ही जान लें। इतना ही नहीं अपने दोस्त से जानकारी ले लें कि आपके दोस्त ने आपके बारे में अपने घर में क्या बताया है, क्या आपको उसके घरवाले जानते भी हैं या नहीं।
विज्ञापन
फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन
आप नए लोगों से मिलने जा रही हैं खासतौर पर अपने पसंदीदा दोस्त के परिवार से तो आपको इस बात को ध्यान रखना होगा कि फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन। यदि आपने पहली ही मुकात में कोई गड़बड़ कर दी तो आपकी इमेज वैसी ही बन जाएंगी। बेशक आप दोस्त के घर जाने और उसकी फैमिली से मिलने के लिए उत्साहित हो लेकिन सबके सामने इस बात को जगजाहिर ना होने दें।
विज्ञापन
बिंदास रहें पर शिष्टाचार भी दिखाएं
आप बेशक बहुत बिंदास ओर मॉडर्न हो लेकिन पहली बार दोस्त से मिलने जाने से पहले आकर्षक लेकिन बेहद सिंपल बनकर जाएं और परिवार से मिलने के बाद ठीक तरीके से सबका सम्मान करें और तमीज से पेश आएं।
जरूरत से ज्यादा ना बोलें
आपकी दोस्त के परिवार वालों से पहली मुलाकात ऐसी हो कि घरवाले आपसे दोबारा मिलना चाहें। ऐसे में आप बहुत ज्यादा बक-बक ना करें बल्कि परिवार वालों की बातें सुनें और ये जाननें की कोशिश करें कि उसके परिवार वाले आपसे क्या उम्मीद रखते हैं। आप जोश और उत्साह में जल्दबाजी ना करें बल्कि धीरज रखें और कुछ भी बोलने से पहले सोच लें कि आप कुछ गलत तो बोलने नहीं जा रही।
अत्यधिक खुलापन ना दिखाएं
बेशक आपका दोस्त और आप बहुत मॉडर्न विचारों के हो लेकिन ये जरूरी नहीं कि दोस्त का परिवार भी मॉडर्न सोच का ही हो, इसीलिए बहुत ज्यादा खुलापन या फिर अपनी मॉडर्न सोच का उदाहरण ना दें बलिक आप एक सिंपल सोबर लड़की का किरदार निभाएं।
मुलाकात का उद्देश्य जानें
हो सकता है आपके दोस्त के घरवाले आपसे इसीलिए मिलना चाहते हों कि वो आपको अपनी फैमिली में इन्वॉल्व करना चाहते हैं तो ऐसे में आप सिर्फ अपने बारे में ही बातें ना करें बल्कि अपने परिवार इत्यादि के बारे में भी बातचीत करें। सिर्फ अपने सपनों के बारे में ही बात ना करें बल्कि ये जानने की कोशिश करें आपको दोस्त के परिवार वाले कैसे पसंद कर सकते हैं।
इन कुछ टिप्स के जरिए आप दोस्त के परिवार को ना सिर्फ खुश कर सकते हैं बल्कि आप अपने दोस्त के घर में अपनी भी एक जगह बना सकते हैं।