फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   What is Love And Logic Parenting Style And How It works

Parenting Tips: बच्चों की परवरिश के लिए अपनाएं लव एंड लॉजिकल तरीका, जानिए क्या है ये टर्म

Thu, 27 Mar 2025 05:08 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 27 Mar 2025 05:08 PM IST
सार

पालन-पोषण में बच्चे की देखभाल, मार्गदर्शन और शिक्षा शामिल है। इसमें प्यार और अनुशासन के साथ बच्चे को आत्मनिर्भर बनाया जाता है। लेकिन अब आप इसमें लॉजिक यानी तर्क को भी जोड़ लें।

विज्ञापन
What is Love And Logic Parenting Style And How It works
लव एंड लॉजिक पेरेंटिंग - फोटो : freepik.com

विस्तार

प्रज्ञा तिवारी

विज्ञापन


एक जमाना था, जब माता-पिता गलती करने पर बच्चे को पीट देते थे। फिर वक्त बदला और बच्चे के लिए माता-पिता की तिरछी नजर ही काफी थी। मगर बच्चे अब मानसिक और शारीरिक, दोनों तरीके से कमजोर हो चुके हैं। इसलिए परवरिश के नए-नए तरीके ईजाद किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक टर्म है- ‘लव एंड लॉजिक पेरेंटिंग’। इस स्टाइल में बच्चे की परवरिश लव एंड लॉजिकल तरीके से की जाती है।

थोड़ा हट कर

लव एंड लॉजिक पेरेंटिंग स्टाइल एक ऐसा दृष्टिकोण है, जो बच्चों को प्रेम और अनुशासन, दोनों के साथ जिम्मेदारी और निर्णय लेने की क्षमता सिखाने पर जोर देता है। इसमें माता-पिता बच्चे के साथ सहानुभूति से पेश आते हैं, लेकिन जब बच्चा गलत व्यवहार करता है तो उसे परिणाम भुगतने देते हैं, लेकिन उनके समर्थन के साथ।
विज्ञापन


‘लव’

सभी माता-पिता अपने बच्चे को बहुत प्यार करते हैं और इसलिए उन पर कुछ नियंत्रण और सीमा तय कर देते हैं। लेकिन आप बच्चे के गलती करने पर गुस्से में चिल्लाने के बजाय शांति से उसकी गलती बताएं। आप उसे सोचने-समझने के लिए एक शांत और सुरक्षित माहौल दें, ताकि वह अपनी गलती खुद समझे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘लॉजिक’

आप बच्चे को गलतियां करने की आजादी दें। उदाहरण के लिए, बच्चा जब लंच बॉक्स घर पर भूल जाए तो उसका टिफिन लेकर उसके स्कूल की ओर भागने के बजाय उसे इसका परिणाम भुगतने दें। जब वह स्कूल से लौटे तो प्यार से उससे कहें, “ओह! पूरे दिन भूखे रहे होगे तुम। उम्मीद है, अब आगे लंच ले जाना कभी नहीं भूलोगे।” यह तरीका उसे अपनी गलतियों को दोहराने से रोकेगा।

What is Love And Logic Parenting Style And How It works
बच्चों की परवरिश का प्रभावी तरीका - फोटो : Adobe

कुछ जिम्मेदारियां उसके हिस्से

आप अपने बच्चे के साथ कुछ छोटी-छोटी जिम्मेदारियां साझा करें। आप उसे कमरे की सफाई, टेबल पर खाना रखने, जूते खुद पॉलिश करने या पौधों को पानी देने जैसे सरल काम सौंप सकती हैं। जब बच्चे जिम्मेदारियां निभाते हैं तो उनसे कुछ गलतियां होती हैं, जो उन्हें निराश करती हैं, फिर वे और अधिक लगन से उस कार्य को करते हैं।

चुनाव की आजादी

आप जिम्मेदार पेरेंट्स की तरह बच्चे की रुचियों को जानें। उसे पढ़ाई करने के लिए कहें, लेकिन साथ-साथ उसकी रुचियों को भी आकार देने दें। आप बच्चे को चुनाव करने का मौका दें। उसके ‘चुनाव’ भविष्य में बहुत काम आएंगे।


Relationship Tips: छह गुण जो साबित करते हैं कि आपका रिश्ता है सबसे बेस्ट


आप बदलें, बच्चे निखरें

आप बच्चे पर जोर-जबरदस्ती करने और उस पर चीखना बंद कर दें, क्योंकि इससे बच्चे न केवल जिद्दी बनते हैं, बल्कि उनका शारीरिक और मानसिक विकास भी प्रभावित होता है, जो आजीवन उन पर परिलक्षित होता है।

परफेक्ट जैसा कुछ नहीं होता

बाल विकास सलाहकार रोहिणी सेठी कहती हैं, पेरेंट्स को यह समझना होगा कि बच्चे और उनके बीच माता-पिता होने से भी ज्यादा एक रिश्ता है। किसी भी पेरेंट्स को बच्चे के प्रति प्यार की कोई शर्त निर्धारित नहीं करनी चाहिए। गलतियां अपनी जगह हैं, लेकिन वे प्यार करने या न करने की वजह न बनें। इस का बच्चे पर गहरा और आजीवन प्रभाव पड़ता है। पेरेंट्स को अपना एक दायरा तय करना चाहिए और बच्चे को गाइड करना चाहिए। हमेशा उनमें आत्मविश्वास भरने की कोशिश करनी चाहिए। ध्यान रहे, आपको बच्चे को एक प्यार से भरा हुआ इन्सान बनाना है, न कि ‘परफेक्ट पर्सन’, क्योंकि परफेक्ट जैसा कुछ नहीं होता।

बिल गेट्स अपने बच्चों के साथ ‘ का उपयोग करते हैं, जिसका उपयोग उनके पिता उनका समर्थन करने के लिए करते थे
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed