फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   wedding couples children book

शादी के लिए जरूरी है 'बच्चों की किताबें' पढ़ना?

Wed, 09 Oct 2013 10:21 PM IST
Updated Wed, 09 Oct 2013 10:21 PM IST
विज्ञापन
wedding couples children book

ग्रेट ब्रिटेन में इन दिनों बहुत सारे लोग अपने विवाह से पहले बच्चों की किताबें पढ़ रहे हैं। आख़िर क्यों?

विज्ञापन


हनॉ लार्किन अपने पति जॉनसन से शादी के दौरान तीन किताबें पढ़ चुकी थीं। उनमें से सैम मैक्ब्रैटने की किताब 'गेस हाउ मच आय लव यू" काफ़ी अलग थी।

जानिए, दुनियाभर के सेक्स से जुड़े अनोखे फैक्ट्स

लार्किन को अपनी किशोरावस्था में खरगोशों की कहानियों से प्यार था। उन्हें बिग नटब्राउन हेयर और लिटिल नटब्राउन हेयर की कहानी बहुत पसंद थी।

कहानी में खरगोशों के प्रेम की अभिव्यक्ति का अंदाज़ उन्हें बहुत लुभाता था। यह आज भी उनकी पसंदीदा कहानियों में एक है।

देखें, ऐसा है जापान का 'कामसूत्र'
विज्ञापन


बच्चों की किताब
लार्किन कहती हैं कि इन कहानियों में खरगोश एक-दूसरे के लिए अपने प्यार को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर जताते हैं।

लिटिल नटब्राउन और बिग नट ब्राउन खरगोश गली, नदी, पहाड़ियों का ज़िक्र करते हुए एक-दूसरे को अपने प्यार का यक़ीन दिलाते हैं।

देखें: राशियों के हिसाब से आपके लिए ये सेक्स पोजीशन हैं बेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


लार्किन के मुताबिक़ "यह बच्चों की किताब है, जो युवाओं की ज़िंदगी से भी जुड़ती है क्योंकि इसमें वास्तविक प्यार की निरंतरता का ज़िक्र होता है।

न्यू फ़ॉरेस्ट होटल में शादी के दौरान उनकी बहन ने यह पूरी किताब पढ़ी। उसके पति के साथ मौजूद छोटी लड़की उन्हें बच्चों की किताब पढ़ते देख हैरान रह गई।"

देखें: बिना कपड़ों के पानी में सबके होश उड़ाती हसीना

ईसाई धर्म में ज़्यादातर शादी करने वाले जोड़ों को आशा, प्यार और भरोसे के ऊपर सोचने वाले साहित्य से रूबरू कराया जाता है।

मगर यूके अलाइंस ऑफ़ वेडिंग प्लानर के निदेशक बर्नेडिट्ट चैपमैन का कहना है कि आधुनिक जोड़ों के अध्ययन का रुझान बदल रहा है।

जानें, ब्रेस्ट से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स

शादी के जोड़ों की पसंद
चैपमैन कहते हैं "किताबों का अध्ययन शादी का एक अहम हिस्सा है। यह जोड़ों के व्यक्तित्व के बारे में हैं। बच्चों का साहित्य शादी करने वाले जोड़ों में तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि हर पीढ़ी के लोग बच्चों के साहित्य से रिश्ता जोड़ पाते हैं।"

पढ़ें: आपको पता हैं सेक्स के ये फायदे

चैपमैन बताते हैं, "लोग बच्चों की ऐसी किताबों का चुनाव कर रहे हैं, जो समझने में सरल हैं। इसके साथ-साथ लोग कोशिश करते हैं कि किताबें पढ़ने और सुनाने में इतनी मनोरंजक हों कि लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट तैर जाए।"

वो कहते हैं कि पुनर्विवाह करने वाले जोड़ों में भी बच्चों की किताबें पसंद की जा रही हैं क्योंकि वह पुराने संबंधों से पैदा हुए बच्चों को विशेष महत्व देना चाहते हैं।

मार्जरी विलियम की कहानी 'द वेलवेट्टीन रैबिट' लोगों के बीच ख़ासी पसंद की जा रही है।

देखें: ब्रेस्ट में बदलाव के बाद न्यूड बॉडी से खुश हैं हसीनाएं


अभिनेत्री ड्र्यू बैरीमूर की विल कोपमैन से 2012 में शादी के दौरान कोलमैन की बहन ने इस किताब का एक पैराग्राफ़ पढ़ा। प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी ने ज़ारा फिलिप्स की माइक टिन्डाल के साथ शादी के दौरान कुछ पंक्तियां पढ़ी थीं।

शादी वाले ब्लॉग
चैपमैन कहते हैं कि शादी वाले ब्लॉग्स के बढ़ते चलन के कारण किताबों की रचनात्मक पसंद को बढ़ावा मिल रहा है। फिर भी बच्चों की किताबों के प्रति लोगों के गहरे रुझान की वज़ह क्या है?


देखिए, सेक्स सीन जिन्होंने पर्दे पर लगाई आग

कैंब्रिज विश्वविद्यालय में होमर्टन रिसर्च और टीचिंग सेंटर के निदेशक प्रोफ़ेसर मारिया निकोलाजेवा कहते हैं कि बच्चों की किताबों से साझा अनुभव मिलते हैं।

उनकी बेटी ने अपनी शादी के दौरान आंत्वान द सेंट-एग्जुपरी की पुस्तक 'लिटिल प्रिंस' पढ़ी और शादी समारोह के दौरान निकोलाजेवा ने 'द वेलवेट्टीन रैबिट' पढ़कर सुनाई।

मारिया कहती हैं कि बच्चों की किताबों में महत्वपूर्ण विचारों और जीवन दर्शन की संक्षेप में अभिव्यक्ति होती है। यही बात बच्चों की किताबों को वेडिंग रीडिंग के लिए आदर्श बनाती है।

पढ़ें: 'सेक्स टेप' से यूं पॉपुलर हुए सितारे

'द वेलवेट्टीन रैबिट' किताब में जीवन के अस्तित्ववादी सवालों का जिक्र होता है। जैसे इंसान होने का मतलब क्या है?

संसार की समझ
निकोलाजेवा कहते हैं, "हम जैसे-जैसे बड़े होते हैं संसार को समझने की कोशिश करते हैं। हम दुनिया को साहित्य के विभिन्न पात्रों के माध्यम से समझने की कोशिश करते हैं क्योंकि हमें इससे रोज़मर्रा के जीवन से अलग अनुभव मिलता है।"

आंद्रा डेल कहती है कि राबर्ट से अपनी शादी के दौरान उन्होंने एडवर्ड लियर की पुसीकैट और द आउल पढ़ने का फ़ैसला किया। किताबों के संदर्भ से शादी को नए अर्थ मिले।

देखें: सेक्सी अंदाज में बाइक पर जलवे बिखेरती हॉट हसीनाएं

डेल बताती हैं, "यह हर किसी को मुस्कुराहट बांटने का मौका था। इसकी छवि किताबों को पढ़ने के दौरान मिली। मैं ख़ुद भी बिल्लियों की बहुत बड़ी फ़ैन हूँ।"

वे कहती है कि अब वे इस कहानी को अपने बच्चों को सुना सकती हैं। यह उनकी बेटी की शादी के लिए भी अच्छी वेडिंग रीडिंग साबित हो सकती है।

पढ़ें: जवानी में इन हॉलीवुड सितारों ने खोई अपनी वर्जिनिटी

आंद्रा डेल कहती हैं, "बच्चों के साहित्य में बड़ी विविधता होती है। लोग दूरदर्शिता के साथ आगे देख रहे हैं और कोशिश कर रहे हैं कि इसे ज़्यादा रोचक और विशिष्ट अनुभव बना सकें।"

ये सेक्स पोजीशन हैं खतरनाक

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed