फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   way to confess your love

यूं करें प्यार का इजहार, वो नहीं कर पाएंगी ना

Fri, 14 Feb 2014 01:19 PM IST
Updated Fri, 14 Feb 2014 01:19 PM IST
विज्ञापन
way to confess your love

बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपने पार्टनर को बेइंतहा प्यार करते हैं। लेकिन कई बार उनके सामने ऐसी सिचुएशन होती है कि वो अपने प्यार को स्वीकार नहीं कर पाते या यूं कहें कि वे प्यार का इजहार नहीं कर पाते।

विज्ञापन


अगर आप भी अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं लेकिन आप समझ नहीं पा रहे कि अपने पार्टनर को अपने दिल की बात कैसे बताएं, तो चलिए हम बताते हैं आपको कैसे करें अपने प्यार को स्वीकार।

विज्ञापन


क्या उनको भी है आपसे प्यार

way to confess your love
सबसे पहले तो आप ये जानने की कोशिश करें कि जिसके सामने आप अपने प्यार का इजहार करने जा रहे हैं वो भी आपको उतना ही चाहता है या नहीं। आप किसी ऐसे से अपने प्यार का इजहार नहीं कर सकते जो आपको ना चाहता हो।

क्या वो है आपका प्यार पाने लायक

इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि आपका प्यार अनमोल है। आप ये सुनिश्चत कर लें कि आप जिससे प्यार करते हैं वो आपके प्यार को पाने लायक है भी या नहीं। अगर आप ये बात सुनिश्चित कर लें तभी आप अपने प्यार के बारे में बताएं।



माहौल बनाएं

way to confess your love
आज अपने प्यार का इजहार करने जा रहे हैं तो उसके लिए सही माहौल बनाएं। अपने प्यार का इजहार किसी भी जगह ना कर दें। प्यार का इजहार करने के लिए माहौल एकदम परफेक्ट होना चाहिए।

ध्यान रहे कि आपकी लाइफ में एक नया मोड़ आने वाला है। माहौल एकदम शांत होना चाहिए। आप दोनों के आसपास बहुत सारे लोग नहीं होने चाहिए।

विज्ञापन

प्यार करने वाले व्यक्ति को हिंट ना दें

way to confess your love

आप जिसके सामने अपने प्यार का इजहार करने जा रहे हैं उसे पहले ये बात बता दें ‌कि आप बहुत जरूरी बात करना चाहते हैं, इसीलिए मिलना चाहते हैं। लेकिन आप फोन पर हिंट ना दें। बल्कि उन्हें ये अहसास करवाएं कि आप उनकी लाइफ से जुड़ी कोई बहुत बड़ी बात करना चाहते हैं।


पूरी तरह से तैयार रहें

way to confess your love

फ्यूचर पर किसी बात का भरोसा नहीं किया जा सकता। आप नहीं जानते कि आपके प्रपोज करने का आपके पार्टनर पर क्या असर होगा। लेकिन जब आप दोनों मिलें तो आपको पीछे नहीं हटना है। आप आगे बढ़े और अपने प्यार के बारे में बताएं।


फिर चाहे अंजाम कुछ भी हो आप हमेशा आशावादी रहें। आप उन्हें कहें कि आप उनके जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बेशक, जवाब हो में हो या ना में यानी अंजाम जो भी आप उसका खुले दिल से स्वागत करें।

प्रपोज करने का अलग तरीका ढूंढे़

way to confess your love

आप अपने प्यार का इजहार करने के लिए कोई अलग तरीका ढूंढ़ सकते हैं। आप चाहे तो कविता लिख सकते हैं। कुछ असाधारण सा गिफ्ट खरीद सकते हैं। कोई एक्सक्लूसिव डिनर प्लान कर सकते हैं। कन्फेशन का ये तरीका आपके दिन को भी यादगार बनाएगा। लेकिन ये भी ध्यान रखें कि कोई भी प्लान अपने लवर की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाएं।


हेल्दी माहौल में बात करें

way to confess your love

जब आप प्रपोज करें तो आप पहले हेल्दी माहौल में ही बात करें। बातचीत के दौरान इफ, एंड और बट जैसे शब्दों का इस्तेमाल ना करें। ना ही बातचीत के दौरान डरें। अगर आप हेल्दी माहौल में अपने पार्टनर को प्रपोज करेंगे तो आप निश्चित तौर पर उन्हें खुश कर पाएंगे।

प्रपोज के दौरान इन बातों का ध्यान रखें

way to confess your love
आत्‍मविश्‍वास से भरपूर हो
खुश रहें
अपने आप पर विश्वास रखें
डरे नहीं
सकारात्मक रहें।
निराश ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed