फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Valentine Day 2025 Celebration Tips After Marriage First Valentine As Husband and Wife

Valentine Day 2025: शादी के बाद पहला वैलेंटाइन होगा बेहद खास, मनाने के लिए अपनाएं ये तरीके

Thu, 13 Feb 2025 09:45 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 13 Feb 2025 09:45 PM IST
सार

प्यार दिखाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप अपने पार्टनर को महसूस कराएं कि वे आपकी जिंदगी में सबसे खास हैं। यहां कुछ यूनिक और रोमांटिक आइडियाज दिए गए हैं जो आपके पहले वेलेंटाइन को शानदार बना देंगे।

विज्ञापन
Valentine Day 2025 Celebration Tips After Marriage First Valentine As Husband and Wife
शादी के बाद पहला वैलेंटाइन डे कैसे मनाएं - फोटो : Amar ujala

विस्तार

Valentine Day 2025 Celebration: शादी के बाद पहला वेलेंटाइन डे बहुत खास होता है और इसे यादगार बनाने के लिए आपको महंगे तोहफों की जरूरत नहीं, बल्कि प्यार भरे पलों की जरूरत है। वैलेंटाइन सिर्फ तोहफे देकर ही नहीं मनाया जाता है, बल्कि प्यार और साथ बिताए खूबसूरत पलों से खास और यादगार बनाया जा सकता है। इस दिन को खास बनाने के लिए दिल से कुछ करें, चाहे वह छोटी सी डेट हो, एक प्यार भरा नोट हो, या फिर दिल से कहा गया आई लव यू। प्यार दिखाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप अपने पार्टनर को महसूस कराएं कि वे आपकी जिंदगी में सबसे खास हैं। यहां कुछ यूनिक और रोमांटिक आइडियाज दिए गए हैं जो आपके पहले वेलेंटाइन को शानदार बना देंगे।

विज्ञापन


घर पर पहली डेट

अगर शादी से पहले की पहली डेट या पहली मुलाकात याद हो तो उसे दोबारा घर पर री-क्रिएट करें। अगर आप पहली बार किसी कैफे में मिले थे, तो वैसा ही माहौल घर पर बनाएं। उनकी पसंदीदा डिश बनाएं या बाहर से मंगवाएं। रोमांटिक गाने बजाएं।
विज्ञापन


7 डेज ऑफ लव 

पूरे सप्ताह प्यार और अपने रिश्ते का जश्न मनाएं। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से हो जाती है। ये सिर्फ एक दिन का नहीं बल्कि हफ्ते भर मनाया जाने वाला प्रेमोत्सव है, जिसमें आप हर दिन छोटे-छोटे सरप्राइज के साथ मना सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • पहले दिन लव नोट्स तकिए के नीचे, वॉलेट या बैग में रखें। 
  • दूसरे दिन उनकी पसंदीदा डिश बनाएं।
  • तीसरे दिन एक खास संदेश के साथ फूल दें।
  • चौथे दिन, पुरानी यादों की फोटो एल्बम तैयार करें।
  • पांचवे दिन रोमांटिक मूवी डेट नाइट की योजना बनाएं।
  • छठे दिन उनके लिए अपने हाथों से कुछ क्रिएटिव गिफ्ट तैयार करें।
  • सातवें दिन कोई बड़ा सरप्राइज प्लान करें। 

घर पर रोमांटिक कैम्पिंग नाइट 

घर की बालकनी या छत पर कैंडल और लाइट्स लगाकर एक छोटा सा रोमांटिक सेटअप तैयार करें। साथ में टेंट या कंबल बिछाकर बैठें और पुरानी यादें शेयर करें। तारों के नीचे अपने भविष्य के सपने शेयर कर सकते हैं। 


डिजिटल डेट 

अपने पार्टनर के लिए एक वीडियो बनाएं जिसमें आप उनके लिए एक प्यारा मैसेज रिकॉर्ड करें। इसमें आपके पसंदीदा पलों की झलक हो सकती है या आप अपनी फीलिंग्स शेयर कर सकते हैं। इसे रात में दिखाकर एक इमोशनल और खूबसूरत मोमेंट बनाएं।


फिर से प्यार का वादा करें 

शादी के वादों को फिर से कहें, लेकिन इस बार अपने शब्दों में। अपने पार्टनर से कहें कि आप फिर से उनसे शादी करना चाहते हैं। यह इमोशनल और खूबसूरत मोमेंट होगा जो आपको और करीब लाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed