फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   unique love story of 82 year old bride and 36 year old groom

Unique Love Story: 82 की दुल्हन और 36 का दूल्हा, ऐसे शुरू हुई अनोखी प्रेम कहानी

Thu, 02 Dec 2021 12:39 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 02 Dec 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
unique love story of 82 year old bride and 36 year old groom
अनोखी लव स्टोरी - फोटो : twitter/69mib_com

प्यार न उम्र की सीमा देखता है न ही किसी बंदिशों और समाज के डर के सामने खत्म होने वाली भावना होती है। जब आपको किसी से प्यार होता है तो आपकी नजरों ने उस शख्स के सिवा अन्य कोई नहीं होता। न तो उसके रंग रूप और न ही उसकी कोई बुराई आपको बुरी लगती है। उम्र भी मायने नहीं रखती। प्यार के ऐसे कई मामले पहले भी आपने सुने होंगे, जिसमें एक नजर में आपको जोड़ी बेमेल लगी होगी, लेकिन उनके प्यार का मेल इस सब से परे होगा। ऐसा ही एक प्यार फिर से दुनिया के लिए चर्चा का विषय बन गया है। एक 82 साल की बुजुर्ग महिला को 36 साल के मर्द से प्यार हो गया। उनका प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। अपने इश्क को शादी की मंजिल तक पहुंचाना इन दो प्यार करने वालों को लिए आसान नहीं था। लेकिन उन्होंने हर चुनौती का सामना किया। समाज के तानों को सुना। उनकी शादी तो हो गई, लेकिन ये बेमेल जोड़ा अपना शादीशुदा जीवन कैसे बिता रहा है? ये भी जानने वाली बात है। तो चलिए जानते हैं 82 साल की दुल्हन और 36 के दूल्हे की प्रेम कहानी और शादी के बीच आने वाली अड़चनों के बारे में। 

विज्ञापन


आइरिस और मोहम्मद की प्रेम कहानी 

ब्रिटेन में एक कपल शादी के बंधन में बंधा तो पूरे समाज में सुर्खियां बन गया। दरअसल, इजिप्ट के रहने वाले मोहम्मद इब्राहिम ने ब्रिटेन की एक महिला से प्रेम विवाह किया है। दोनों शादी के बाद से मोहम्मद को वीजा न मिलने के कारण अलग रह रहे थे। लेकिन नवंबर में जब मोहम्मद को वीजा मिला जो वह अपनी पत्नी आइरिस जोंस के पास आ गए। हालांकि उन दोनों का मिलन दुनिया के लिए एक अजब गजब बात बन गई। ऐसा इसलिए क्योंकि मोहम्मद 36 साल के हैं और उनकी पत्नी आइरिस 82 साल की पेंशन धारक बुजुर्ग महिला है।

विज्ञापन


लाॅकडाउन में रहे दूर 

लॉकडाउन और वीजा के कारण एक दूसरे से न मिल पाने के कारण दोनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक दूसरे से फोन पर बात करने, मैसेज करने के अलावा उनके पास कोई और रास्ता नहीं था। लेकिन जैसे ही मोहम्मद को वीजा लगा और उन्होंने आइरिस को इस बारे में बताया, वह खुशी से रोने लगीं। मोहम्मद का भी यही हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को सुननी पड़े समाज के तानें

दोनों के इस खूबसूरत प्यार के बीच उम्र में 45 साल का अंतर है। इस वजह से दोनों को ही अपने रिश्ते को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं और आलोचनाएं झेलनी पड़ीं। एक तरह मोहम्मद को ताने मिलते कि वह किसी लालच में आइरिस के साथ हैं तो वहीं आइरिस को लोग बुढ़ापे में प्यार करने का ताना मारते हैं। लेकिन मोहम्मद खुद एक बिजनेसमैन हैं। उनके पास अपना बंगला है। दोनों का मानना है कि वह किसी लालच या एक दूसरे का फायदा उठाने के लिए एक साथ नहीं हैं, बल्कि प्यार की वजह से साथ है।

क्रिसमस मनाएंगे साथ

दोनों खुश हैं कि इस साल क्रिसमस में आइरिस और मोहम्मद साथ होंगे। आइरिस को डर था कि शायद उनका बेटा, रिश्तेदार या दोस्त उन्हें त्योहार पर न मिलें। क्रिसमस पर उन्हें अकेला रहना पड़े। लेकिन अब मोहम्मद उनके साथ हैं। दोनों एक साथ फेस्टिवल मनाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed