फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 बातों से जानिए कि कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं कर रहा आपके साथ टाइमपास

Wed, 13 Jan 2021 10:03 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 13 Jan 2021 10:03 AM IST
विज्ञापन
this 5 points will help you to figure out that your partner is doing timepass or is it real love
सच्चे प्यार को समझना बहुत मुश्किल काम है - फोटो : Pixabay

आजकल सच्चे प्यार को समझना बहुत मुश्किल काम है क्योंकि यह तो तय बात है कि दुनिया में रिश्ते में बहुत सारे लोग रहते हैं लेकिन उनमें से सब सच्चे हों, रिश्ते के प्रति समर्पित हों, ये तो जरूरी नहीं है। कई सारे लोग सिर्फ दिखावे के लिए और मन बहलाने के लिए भी रिश्ता रखते हैं, जो कि समय आने पर अपनी सहूलियत के अनुसार पार्टनर बदल लेते हैं, ऐसे में सामने वाले व्यक्ति के दिल पर चोट पहुंचती है लेकिन जो सच्चा नहीं है, जिसके प्रेम सच्चा नहीं है, उसे इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। आइए जानते हैं कि वो कौनसी बातें हैं जिनसे आप पता कर सकते हैं कि आपका पार्टनर आपसे सच्चा प्यार करता है या बस टाइमपास।

 

 

 

 

 

 

 

 

this 5 points will help you to figure out that your partner is doing timepass or is it real love
जवाब लड़खड़ाकर आता है तो ये चिंता का विषय है - फोटो : Pixabay

झूठ बोलना
यदि आप जब भी अपने पार्टनर से अचाकर पूछते हैं कि वो कहां है और जवाब लड़खड़ाकर या समय लेकर आता है तो ये चिंता का विषय है क्योंकि यदि आपके पार्टनर को आपसे सच्चा प्यार है तो वो कभी भी आपसे यह छिपाने की कोशिश नहीं करेगा कि वह कहां है। वह भयमुक्त होकर सच बता देगा। 

this 5 points will help you to figure out that your partner is doing timepass or is it real love
ऐसी स्थिति में आप स्पष्ट पूछ भी सकती हैं - फोटो : pixa

मोबाइल में लगे रहना
वे जब भी आपसे मिलने आते हैं तो पूरा ध्यान आप पर या बातों पर होने की बजाय बीच-बीच में मोबाइल पर ही होता है तब भी समझिए कि कुछ और महत्वपूर्ण है, जो उनका ध्यान उस और है। ऐसी स्थिति में आप स्पष्ट पूछ भी सकती हैं क्योंकि ये आपका अधिकार है। इसे शक करना बिल्कुल नहीं कहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
this 5 points will help you to figure out that your partner is doing timepass or is it real love
अपनी व्यस्तताओं को लेकर बहाने बनाते हों

बहाने बनाना
जब भी आप मिलने की बात करते हो या खुद से जुड़ा कोई काम बताते हो तो वो अपनी व्यस्तताओं को लेकर बहाने बनाते रहते हों, जबकि सामान्य में वे फ्री ही रहते हों, ऐसी स्थिति में भी यह समझना जरूरी है कि वे आपके लिए जितना महत्वपूर्ण हैं, उतना आप उनके लिए महत्वपूर्ण नहीं हैं।

विज्ञापन
this 5 points will help you to figure out that your partner is doing timepass or is it real love
वह इस रिश्ते को दूर तक नहीं देखता

आपके करीबियों से कोई मतलब न होना
यदि आपका पार्टनर आपसे जुड़े लोगों अर्थात परिवार, दोस्तों में रूचि नहीं लेता, उनसे जुड़ी बातों को नहीं सुनता मतलब इसका अर्थ है कि वह इस रिश्ते को दूर तक नहीं देखता, वो सिर्फ आपसे मतलब रखना चाहता है, वो भी सिर्फ तबतक जबतक वो आपके साथ है। सच्चे प्रेमी आपके करीबियों को भी तवज्जो देते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed