रिश्ता कोई भी हो, समय मांगता है। समय के साथ यदि रिश्ते की सिंचाई सही ढंग से होती है तो वह आगे चलकर गहरा ही होता है। सभी जानते हैं कि रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए दो लोगों को क्या करना चाहिए और उसमें खटास न आए इसलिए क्या नहीं करना चाहिए। लेकिन फिर भी हर किसी का रिश्ता एकदम सफल नहीं हो पाता है शायद इसके पीछे वजह यह है कि समय के साथ रिश्ते का मजबूत न हो पाना। अगली स्लाइड्स से जानिए किन बातों का ध्यान रखकर आप भी अपने रिश्ते को बना सकते हैं बहुत मजबूत।
यदि आप भी चाहते हैं कि आपका और आपके पार्टनर का रिश्ता हमेशा मजबूत रहे तो न करें ये भूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलोचना करना
एक आलोचना सकारात्मक होती है जिसमें सामने वाले व्यक्ति के लिए उसकी कमियों को सुधारने का उद्देश्य निहित होता है। किंतु यदि दो लोगों के बीच दूसरे को नीचा दिखाने के उद्देश्य से यह आलोचना होती है तो यह रिश्ते के लिए बहुत घातक होती है। मनोचिकित्सक बताते हैं कि आलोचना में ‘हमेशा' और ‘नहीं' शब्दों का समन्वय होता है, जैसे ‘तुम हमेशा ऐसा ही करती/करते हो' या ‘तुम कभी नहीं सुनते/सुनती'। इसलिए आलोचना करने से बचें।
अपमान करना
बोलकर, कोई कार्य के द्वारा या सिर्फ़ भाव भंगिमा द्वारा अपमान करना बहुत पीड़ादायक हो सकता है। मसलन आपका साथी आपसे कुछ कहना चाह रहा है और अनसुना करके कह दो कि तुम अब फिर से मत चालू हो जाना। इस तरह की बहुत छोटी-छोटी चीजें रिश्ते में दरार ले आती हैं। इसलिए यह नियम बनाएं कि आप दोनों ही एकदूजे का अपमान न करें।
पलटवार करना
यह एक प्रतिहिंसा है जो अक्सर आलोचना के जवाब में होती है। लोग इसका अधिकतर उपयोग तब करते हैं जब वे पीड़ित महसूस करते हैं। साथ ही वे अपने साथी पर भी यह मानसिक दबाव बनाते हैं कि उनके दर्द का कारण सामने वाला व्यक्ति हैं। जब कोई व्यक्ति लगातार स्वयं को पीड़ित महसूस करता है और सोचता है कि मैं सही हूं और वो हमेशा गलत, तब व्यक्ति इस तरह से पलटवार करने में हिचकिचाता नहीं है।
गलती से भी रिश्ते में ऐसे अवरोध न खड़े करें जिनसे साथी के साथ कम से कम बातचीत और आमना-सामना हो। नज़रअंदाज़ करना, साथी के कमरे में आते ही दूसरे कमरे में चले जाना आदि ऐसी चीज़ें हैं जो दो लोगों के बीच अवरोध पैदा करती हैं और यह दर्शाती है कि रिश्ते का कोई मूल्य नहीं है इसलिए गलती से भी ऐसी हरकतें न करें वरना रिश्ता खराब हो जाएगा।