{"_id":"a10c87300a320d43709d1a0f5844a05c","slug":"the-dating-app-for-singles","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगल हैं, पार्टनर ढूंढने में मदद करेगा ये ऐप","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
सिंगल हैं, पार्टनर ढूंढने में मदद करेगा ये ऐप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 27 Sep 2013 07:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप सिंगल हैं और रोमांस के लिए पार्टनर ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए नई डेटिंग ऐप आ गई है जिसका नाम है 'सैलड मैच'।
विज्ञापन
डेली मेल की खबर के मुताबिक, हाल ही में एक ऐसी ऐप लॉन्च की गई है जो सिंगल लोगों के लिए है। इस ऐप में लोगों को अपने फेवरेट सलाद और ड्रेसिंग के बारे में जानकारी देनी होगी। साथ ही अपनी फोटो भी अपलोड करनी होग। जिससे ये ऐप आपके जैसे टेस्ट वाले लोगों का आपके साथ मैच करेगा।
इस ऐप को आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। ये ऐप न्यूयॉर्क बेस्ड 'जस्ट सैलड' ने बनाया है। 'जस्ट सैलड' के ऑनर निक और रॉब ने मिलकर इस ऐप को लॉन्च किया हैं।
विज्ञापन
इस ऐप की लॉन्चिंग पर एक व्यक्ति ने टिप्पणी की, कि अगर कोई मेरे पसंद की सलाद ना बनाएं तो मैं उसे प्यार नहीं कर सकता है। ये एक तरीके से डील ब्रेकर का काम करता है।
विज्ञापन
वहीं एक अन्य व्यक्ति का कहना था कि ये बात हर कोई जानता हैं कि व्यक्ति की सलाद की पसंद से उसकी पर्सनेलिटी के बारे में पता लगाया जा सकता है।
दिलचस्प बात ये है कि ऐप की दुनिया में डेटिंग के लिए सिर्फ सैलड मैच ऐप ही नहीं बल्कि सिंगल्स की डेटिंग के लिए सेम प्लेट, वैजीडेट, और ग्लूटनफ्रीसिंगल्स जैसी डेटिंग ऐप भी मौजूद हैं।