{"_id":"a28f668c-e792-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"safety-is-important-during-sex","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें सेफ सेक्स के कुछ आसान तरीके","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
जानें सेफ सेक्स के कुछ आसान तरीके
इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 24 Sep 2013 04:39 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं में सेक्स के प्रति खुलापन भी बढ़ा है। ऐसे में उनके लिए जरूरी है कि सेक्स के दौरान सर्तकता बरतें।
प्रेग्नेंसी, सेक्स संबंधी बीमारियों और संक्रमण से बचने के लिए ये और भी जरूरी हो जाता है।
बेहतर होगा कि सेक्स के दौरान कॉन्ट्रासेप्शंस का इस्तेमाल करें। बाजार में अब बहुत से कॉन्ट्रासेप्शंस मौजूद हैं।
आइए जानें सेफ सेक्स के कौन-कौन से आसान तरीके उपलब्ध हैं।
कंडोमः कंडोम गर्भनिरोधक के लिए सबसे बढ़िया उपाय है। कंडोम मेल और फीमेल दोनों ही तरह के आते हैं। यदि पुरूष कंडोम का इस्तेमाल नहीं करना चाहता तो महिलाएं कंडोम का इस्तेमाल कर सकती हैं।
कंडोम के इस्तेमाल से गर्भनिरोधक के साथ ही सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (एसटीआई) और सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिज़ीज (एसटीडी) से भी बचा सकता है।
गर्भनिरोधक गोलियां: गर्भनिरोधक पिल्स प्रेग्नेंसी से बचने का पुराना उपाय है। गर्भनिरोधक गोलियां कई तरह की होती है।
कुछ पिल्स ऐसी होती है जिन्हें आपातकाल में महिलाएं ले सकती हैं तो कुछ पिल्स ऐसी होती है जिन्हें महीनों तक लगातार लिया जाता है।
हालांकि हाल ही में आए सर्वे के मुताबिक, पुरूषों के लिए भी गर्भनिरोधक पिल्स बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हारमोन इंजेक्शनः यदि आप पिल्स खाने से बचना चाहते हैं तो इससे बेहतर एक और उपाय है महिलाएं प्रोजेस्ट्रॉन के इंजेक्शन ले सकती हैं।
इससे आपको ढाई से तीन महीने से गर्भ का कोई खतरा नहीं रहेगा। यदि आप आगे भी सुरक्षा चाहती हैं तो आपको लगभग तीन महीने बाद दोबारा इस इंजेक्शन को लेना होगा।
दरअसल, ये इंजेक्शन ऑव्यूलेशन को रोक देता है जिससे कि स्पर्म गर्भाशय तक नहीं जा पाते। इसका असर 24 घंटे के बाद दिखाई पड़ने लगता है लेकिन यह बहुत ही असरकारक होता है।
वैजाइनल रिंग: गर्भनिरोधक का यह भी बढ़िया उपाय है। इस रिंग को महीने में सिर्फ एक ही बार इस्तेमाल से काम चल जाता है।
यह रिंग एकदम लचीली और प्लास्टिक से बनी पारदर्शी होती है। इस रिंग में गर्भनिरोधक पिल्स जैसे ही प्रोजेस्ट्रॉन और इस्ट्रोजेन हार्मोंस मौजूद होते हैं।
ये रिंग लगभग तीन सप्ताह तक धीरे-धीरे हार्मोंस को रिलीज करती रहती है। हार्मोन इंजेक्शन की तरह ये भी बहुत किफायती होती है।
आईयूडी (कॉपर-टी): गर्भनिरोधक विकल्पों में महिलाओं के लिए कॉपर टी उत्तम उपाय है। इसका सबसे बड़ा लाभ ये है कि इसे पांच या दस साल के लिए लगवाया जा सकता है और इसे जब चाहे निकलवाया भी जा सकता है।
इतना ही नहीं इसके निकलवाने के बाद महिलाओं को गर्भधारण के लिए बहुत अधिक इंतजार करने की भी जरूरत नहीं होती।
नसबंदी: यह पुरूषों के लिए एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें पुरुषों का सर्जरी के जरिए बन्ध्याकरण किया जाता है। यानी इस प्रक्रिया में पुरूष की शुक्रवाहक नलिका को अवरुद्ध कर दिया जाता है।
इससे शुक्राणु वीर्य के साथ लिंग तक नहीं पहुंचते। हालांकि इंजेक्शन के जरिए भी नसबंधी की जाने लगी है।