फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलेशनशिप में इन समस्याओं को न करें नजरअंदाज, रिश्ते को बचाए रखने के लिए जरूरी है इन बातों पर ध्यान देना

Mon, 08 Feb 2021 09:07 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 08 Feb 2021 09:07 AM IST
विज्ञापन
Pay attention to these early problems in your relationship before they get worse
रिलेशनशिप में छोटी- छोटी बातों का ध्यान रखना होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोई भी रिलेशनशिप आसानी से नहीं टूटता है। रिलेशनशिप में छोटी- छोटी बातों का ध्यान रखना होता है। रिश्तों में धीरे-धीरे दूरियां बढ़नी शुरू होती हैं और एक समय ऐसा आता है जब दूरियां इस कदर बढ़ जाती हैं कि रिलेशनशिप टूट जाता है। आज हम आपको बताएंगे रिलेशनशिप में किन समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और रिश्ते को बचाए रखने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना होगा। 


अक्सर रिलेशनशिप में देखा जाता है कि छोटी-छोटी समस्याएं होती रहती हैं, जिनको अधिकतर हम नजरअंदाज कर देते हैं। परंतु इन समस्याओं को नजरअंदाज करने से आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। इन समस्याओं को हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, हमें इन समस्याओं का समधान निकालना चाहिए...


 
Pay attention to these early problems in your relationship before they get worse
अलग- अलग स्वभाव होने की वजह से भी रिलेशनशिप में दूरियां बढ़ने लगती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्वभाव में अंतर

  • अगर आपके और आपके पार्टनर के स्वभाव में काफी अंतर है तो ये अंतर बाद में रिलेशनशिप में समस्याएं पैदा कर सकता है। हर किसी का अपना अलग स्वभाव होता है। हो सकता है आपके पार्टनर को घूमने का शौक हो और आप घर पर रहना ही पसंद करते हों। हो सकता है आपके पार्टनर को बाहर जाकर पार्टी करने का शौक हो और आपको घर पर ही पार्टी करने का शौक रखते हों। अलग- अलग स्वभाव होने की वजह से भी रिलेशनशिप में दूरियां बढ़ने लगती हैं।
Pay attention to these early problems in your relationship before they get worse
एक दूसरे के स्वभाव में ढलने का प्रयास करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixa

इस अंतर को दूर करने के लिए करें ये काम

  • स्वभाव में अंतर होना आम बात है, पर इस अंतर को दूर किया जा सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके रिश्ते में हमेशा प्यार बना रहे तो एक दूसरे के स्वभाव में ढलने का प्रयास करें। रिलेशनशिप को सफल बनाने के लिए पति- पत्नि दोनों को प्रयास करना होता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pay attention to these early problems in your relationship before they get worse
रिलेशनशिप में एक दूसरे को समझना काफी महत्वपूर्ण होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अलग- अलग प्राथमिकताएं 

  • रिलेशनशिप में एक दूसरे को समझना काफी महत्वपूर्ण होता है। अगर आपकी और आपके पार्टनर की प्राथमिकताएं काफी अलग हैं तो समय रहते इस बात पर ध्यान देना आपके रिलेशनशिप के लिए बेहतर रहेगा। अगर आप समय रहते इस बात पर ध्यान नहीं देंगे तो आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगेंगी।


 

विज्ञापन
Pay attention to these early problems in your relationship before they get worse
एक अच्छा रिलेशनशिप होने के लिए जरूरी है कि एक दूसरे की प्राथमिकताओं को समझा जाए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एक दूसरे की प्राथमिकताओं को समझें

  • रिलेशनशिप एक व्यक्ति नहीं चला सकता है, एक अच्छा रिलेशनशिप होने के लिए जरूरी है कि एक दूसरे की प्राथमिकताओं को समझा जाए। जीवन में हर इंसान की कुछ न कुछ प्राथमिकताएं होती हैं। आपकी और आपके पार्टनर की भी कुछ प्राथमिकताएं होंगी। आप एक दूसरे की प्राथमिकताओं को समझने का प्रयास करेंगे तो आपके रिलेशनशिप में कोई भी समस्या नहीं आएगी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed