{"_id":"6ae50776f4d89c828d0d30d7","slug":"condition-of-four-parks-in-sector-7-to-be-improved-at-a-cost-of-rs-46-lakh-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-128690-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-7 के 46 लाख खर्च कर सुधरेगी चार पार्कों की हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-7 के 46 लाख खर्च कर सुधरेगी चार पार्कों की हालात
विज्ञापन
फोटो 97 : दुकानदारों के साथ नारियल फोड़कर मेन बाजार में बनने वाले शौचालय के निर्माण कार्य का शुभ
- फोटो : Archive
बहादुरगढ़। शहर में 62 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इनमें 46 लाख रुपये से सेक्टर-7 के चार पार्कों और ग्रीन बेल्ट का सुधारीकरण होगा, जबकि 16 लाख रुपये से मेन बाजार में सार्वजनिक शौचालय बनाया जाएगा। शुक्रवार को विधायक राजेश जून ने नारियल फोड़कर दोनों विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान नगर परिषद के अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे।
विधायक ने बताया कि सेक्टर-7 के मुख्य पार्क सहित चार पार्कों और ग्रीन बेल्ट का सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा। मुख्य पार्क में योगा शेड भी बनाया जाएगा, जिससे लोगों को योग और व्यायाम की सुविधा मिलेगी। उन्होंने ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और टेंडर में निर्धारित मानकों के अनुसार काम पूरा करने के निर्देश दिए।
वार्ड पार्षद ज्योति पवन रोहिल्ला ने कहा कि पार्कों के सुधारीकरण की मांग करीब तीन साल से उठाई जा रही थी। विधायक के प्रयासों से अब काम शुरू हो पाया है।वहीं मेन बाजार में सरदारजी बुक डिपो के सामने 16 लाख रुपये की लागत से सार्वजनिक शौचालय बनाया जाएगा। विधायक ने पार्षदों, नगर परिषद अधिकारियों और दुकानदारों की मौजूदगी में इसका भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा, अशोक शर्मा, राजेश मकड़ौली, अनिल सिंगल, हरिमोहन धाकरे और मुंडू पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो 97 : दुकानदारों के साथ नारियल फोड़कर मेन बाजार में बनने वाले शौचालय के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक राजेश जून। स्रोत कार्यालय
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -