फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Recovering from a break-up

टूटे रिश्ते के दर्द को इस तरह करें दूर

Fri, 26 Sep 2014 03:52 PM IST
Updated Fri, 26 Sep 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
Recovering from a break-up

टूटे रिश्तों से मिले ज़ख्मो से उबरना बहुत आसान काम नहीं है। लम्बे समय तक अपने साथी के साथ रहते हुए आपकी जीवन शैली में कई बदलाव आ चुके होते हैं।

विज्ञापन


इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि किसी को छोड़ देने कि अपेक्षा किसी के द्वारा छोड़ दिया जाना अधिक पीड़ादायक होता है। आपके सम्मान को गहरी ठेस पहुँचती है। वैसे टूटे हुए रिश्ते में दोनों सूरत में मुश्किल ही होती हैं।
विज्ञापन


ब्रेकअप के बाद बहुत से लोग डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं तो कुछ अपने काम पर फोकस नहीं कर पाते। यदि आपके साथ भी कुछ ऐसा ही है तो आपको इन उपायों पर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेक-अप से उभरने के लिए टिप्स

Recovering from a break-up

टूटे हुए रिश्ते के बारे में सोचना सामान्य बात है। लेकिन इसी सोच में डूब जाना आपको इस मुश्किल से बाहर नहीं निकलने देगा। अपनी गलतियों और अपने अतीत से सीखना अच्छी बात है।

ब्रेक-अप के दर्द से बाहर निकलना मुश्किल होता है ना मुमकिन नहीं। यदि पूरे मन से आप प्रयास करेंगे और अपने दिमाग को दूसरी ओर लगाएंगे तो सब ठीक हो सकता है। ध्यान रहे कि आपका असल उद्देश्य इस सब से बाहर निकल कर फिर से सामान्य होना ही है।

तो चलिए आपको बताते हैं आप किन-किन उपायों से ब्रेकअप के दर्द से निजात पा सकते हैं।

दुखों को बांटिए

Recovering from a break-up

अपने दोस्तों से मिलकर अपने दिल के भाव उनसे बांटिये। ये सच है कि दुःख बांटनें से ही काम होता है। शराब के जाम के साथ अपने दिल का गुबार निकाल देना सही इलाज है।

नकारत्मक भाव से बचिए। ये सामान्य है कि रिश्ता ख़त्म होने के बाद भी आपके मन में अपने पूरब साथी के प्रति गुस्सा होगा। उन सभी चीज़ों को अपनी ज़िन्दगी से बाहर कर दीजिये जो आपको अपने अतीत कि याद दिलाती हैं। शायद इससे आपको मदद मिले।

अपने आप पर ध्यान दीजिये। अच्छी नींद,अच्छा भोजन और थोडा व्यायाम।. वो करिये जो कारण आप को हमेशा से पसंद था। शाम को टहलने जाइये, या फिर व्यस्त रहयने के लिए घर के काम में अपनी माँ का हाथ बांटिये।

नया शौक विकसित करिये

Recovering from a break-up

कोई नया शौक विकसित करिये जैसे कि संगीत या कोई स्पोर्ट्स जैसे कि फुटबॉल इत्यादि। अपने दिमाग और शरीर को व्यस्त रखिये। व्यस्त रहना इस से बाहर निकल पाने का मूलमंत्र है।

सकारत्मक सोच रखिये। सुनने में मुश्किल है, लेकिन सकारत्मक सोच आपकी मदद करेगी। प्यार फिर से मिलने कि कोई उम्र या समय नहीं होता।

डिप्रेशन के संकेतों को ध्यान में रखें। और अगर आपको लगे कि आप में वो संकेत हैं तो बाहरी परामर्श लेने से बिलकुल न हिचकें। निचे लिखी हुई सूची से मदद लें:

ड्रग्स या नशे कि और रुख बिलकुल न करें। इसने दूर रेह्कर ही आप अपनी मदद कर पाएंगे।

और अंत में, यदि ज़रूरत महसूस हो तो निम्नलिखित में से किसी पेशेवर मनोवैज्ञानिक कि मदद लेना एक अच्छा उपाय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed