फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Raksha Bandhan 2025 Rakhi Shopping Guide Keep These Important Tips in Mind While Selecting Rakhi For Brother

Rakhi Shopping Guide: भाई की पर्सनैलिटी के हिसाब से ऐसे चुनें राखी, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Thu, 07 Aug 2025 11:19 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 07 Aug 2025 11:19 AM IST
सार

Rakhi Shopping Guide: अगर आप अपने भाई के लिए एक खास राखी चुन रही हैं, तो सिर्फ डिजाइन ही नहीं, कई और जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। रक्षाबंधन पर भाई के लिए एक परफेक्ट राखी चुनने में यह गाइड आपकी मदद करेगा। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025 Rakhi Shopping Guide Keep These Important Tips in Mind While Selecting Rakhi For Brother
रक्षाबंधन में भाई के लिए कैसे राखी खरीदें - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

Rakhi Shopping Guide: इंतजार खत्म हुआ। भाई बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का सबसे बड़ा पर्व रक्षाबंधन आने वाला है। हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन मनाया जाता है । इस वर्ष रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन में बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। ये राखियां हफ्तों पहले से बाजारों में सज गईं हैं। सुंदर, रंग-बिरंगी और कई अलग-अलग डिजाइन की राखी हर साल बाजारों में सज जाती हैं जो हर किसी को आकर्षित करती हैं। हर साल कुछ अलग डिजाइन की राखियां चलन में आती हैं। बहनें भाइयों को सबसे सुंदर और मजबूत राखी बांधना चाहती हैं, अब तो भाई की भी राखी को लेकर तरह तरह की डिमांड होती है। किसी को पर्सनालाइज्ड राखी चाहिए होती हैं तो किसी को भगवान वाली राखियां, कोई मोतियों या कुंदन का राखी पसंद करता है तो कोई रुद्राक्ष वाली। 

विज्ञापन


सैकड़ो-हजारों राखियों के बीच भाई के लिए सबसे परफेक्ट राखी का चयन करना आसान नहीं होता है। ऐसे में अगर आप अपने भाई के लिए एक खास राखी चुन रही हैं, तो सिर्फ डिजाइन ही नहीं, कई और जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। रक्षाबंधन पर भाई के लिए एक परफेक्ट राखी चुनने में यह गाइड आपकी मदद करेगा। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



राखी सिलेक्शन के लिए ध्यान देने योग्य बातें


भाई की पसंद जानें

भाई के लिए राखी खरीदने जा रहीं हैं तो सबसे पहले और जरूरी है कि आप भाई की पसंद जान लें। पहले ये जान लें कि क्या भाई पारंपरिक चीजें पसंद करता है या मॉडर्न डिजाइन? उन्हें सिंपल लुक की राखी चाहिए या शाही लुक राखी डिजाइन पसंद आएगी। भाई की पसंद और कंफर्ट के मुताबिक ही राखी चुनें।



साइज और फिटिंग

भारतीय परंपरा में राखी को कुछ दिन, कम से कम उस पूरे दिन तो पहनना चाहिए। लेकिन अगर आप बहुत बड़ी या भारी राखी भाई की कलाई पर बांधती हैं तो वह लंबे समय तक बांध रखने में असहज लग सकती है। ऐसे में राखी खरीदते समय उसके साइज पर ध्यान दें, जो बहुत अधिक बड़ी या भारी न हो। फिटिंग का भी ध्यान रखें। एडजस्टेबल डोरी वाली राखी हमेशा बेहतर ऑप्शन होती है।


राखी की सामग्री

अगर भाई को एलर्जी या स्किन सेंसिटिविटी है तो नायलॉन, धातु या कठोर धागों से बचें। सॉफ्ट कॉटन या सिल्क थ्रेड की राखी बेहतर रहेगी।


टिकाऊ राखी

चाहती हैं कि राखी अगर लंबे समय तक सजी और मजबूत रहे मोती या रुद्राक्ष वाली राखी टिकाऊ विकल्प है। यह जल्दी खराब नहीं होती या रंग नहीं बदलती। वहीं गोल्डन-सिल्वर ब्राॅच वाली राखियों के रंग जल्दी निकल जाते हैं। राखी के दागे के रंग पर भी ध्यान दें जो टिकाऊ लगें, उन्हें ही खरीदें।


थीम-बेस्ड राखी चुनें

  • बचपन की यादें ताजा करने के लिए सुपरहीरो राखी खरीद सकती हैं। ये बच्चों को काफी पसंद होती हैं।
  • अगर आप भाई के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव को महसूस करना चाहती हैं तो कस्टमाइज फोटोग्राफ राखी का विकल्प अपना सकती हैं। 
  • भाई रोजाना राखी बांधे रखना चाहते हैं तो टिकाऊ राखी में ब्रेसलेट वाली राखियां अच्छा विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed