फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Parenting Tips How To Strengthen three-generation bond in hindi

Parenting Tips: माता-पिता का सम्मान करके अपने बच्चों को दें एक सीख, तीन पीढ़ियों के बीच रिश्ता होगा मजबूत

Thu, 19 Jun 2025 05:19 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 19 Jun 2025 05:19 PM IST
सार

three-generation bond: माता-पिता के त्याग और प्यार की कोई कीमत नहीं हो सकती। हो भी, तो हम दे नहीं सकते। लेकिन उनके चेहरे पर खुशी हो, उनका स्वाभिमान हमेशा उनके साथ रहे, इतना तो हम सब कर ही सकते हैं। 

विज्ञापन
Parenting Tips How To Strengthen three-generation bond in hindi
परिवार - फोटो : adobe

विस्तार

प्रभा किरण

विज्ञापन


टीवी पर अपना पसंदीदा प्रोग्राम देखते वक्त आपने एक विज्ञापन जरूर देखा होगा, जिसमें मल्टीनेशनल कंपनी में बड़े पद पर काम करने वाली एक महिला जब ऑटो से ऑफिस के गेट पर उतरती है तो बॉस उसे देखकर पूछता है कि ऑटो से क्यों आई हो? तब वह बताती है कि यह मेरे पिता जी हैं। ऐसा कहते वक्त उसकी आंखें आत्मविश्वास और गर्व से भरी नजर आती हैं। यह आत्मविश्वास किसी बच्चे में तभी नजर आता है, जब वह अपने माता-पिता का दिल से सम्मान करता है।

माता-पिता बच्चे के लिए मार्गदर्शक, शिक्षक और संरक्षक होते हैं। वे बच्चों को प्यार भरा सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण देकर जीवन के लिए तैयार करते हैं। लेकिन क्या आप उनका धन्यवाद करते हैं? अगर नहीं तो उनके द्वारा किए गए योगदान, प्रेम, त्याग और समर्पण के लिए आभार व्यक्त करें। आपके आभार प्रकट करने से उन्हें खुशी होगी, आपको सुकून मिलेगा और आपके बच्चों को एक सीख देगा।
विज्ञापन


तीन पीढ़ियों का मजबूत रिश्ता

पेरेंट्स का आभार और धन्यवाद करके आप उन्हें कुछ स्पेशल महसूस करवा सकते हैं। भावनात्मक रूप से मजबूत पारिवारिक संबंधों को बढ़ावा देने और भावी पीढ़ी को पोषित करने का यह एक तरीका है। जब आप कोई आयोजन परिवार के साथ रखते हैं और बच्चा आपको पेरेंट्स के साथ प्रेम, स्नेह, सम्मान और आभार जताते हुए देखता है तो वह भी अपने व्यवहार में आपके संस्कारों को समाहित करने का प्रयास करता है। असल में, बच्चे जो देखते हैं, वही सीखते हैं। जब वे यह देखते हैं कि उनके माता-पिता अपने बुजुर्गों की देखभाल कर रहे हैं, उन्हें आदर दे रहे हैं तो उनके भीतर भी करुणा, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भाव विकसित होता है। इससे बच्चों का व्यवहार न सिर्फ माता-पिता के प्रति, बल्कि समाज और परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति भी नरम और सहयोगपूर्ण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे समझते हैं कि बुजुर्गों की सेवा कोई बोझ नहीं, बल्कि एक अवसर है प्रेम और कृतज्ञता जताने का। इस तरह की शिक्षा उन्हें स्कूल या किताबों से नहीं, बल्कि घर के माहौल और आपके व्यवहार से मिलती है। आपका हर छोटा प्रयास, जैसे- दवा देना, बात करना और उन्हें समय देना बच्चों के मन में गहरी छाप छोड़ता है। इस प्रकार जब आप अपने माता-पिता के लिए कुछ करती हैं तो अपने बच्चों को भी एक अच्छा इन्सान बना रही होती हैं, जिससे वे भावनाओं और रिश्तों की अहमियत समझते हैं।
 

हाउस पार्टी बेहतरीन विकल्प

यह सच है कि बच्चे बड़े होकर माता-पिता से प्यार जताने में झिझकने लगते हैं, तो माता-पिता भी कह देते हैं, ‘क्या ही जरूरत है।’ लेकिन सच यह है कि माता-पिता को भी प्यार की जरूरत होती है और जब आप उनके लिए कुछ करती हैं तो वे बहुत खुश होते हैं। अपने आस-पास के चार लोगों को बताते हैं और आप पर गर्व महसूस करते हैं। ऐसे में अपने माता-पिता के लिए एक हाउस पार्टी प्लान कर सकते हैं। इस पार्टी में आप उनके बरसों पहले बिछड़े दोस्तों या परिवार के सदस्यों को आमंत्रित कर सकती हैं।

हाउस पार्टी का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इस जगह आप होटल की अपेक्षा सभी के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकती हैं, क्योंकि यहां पर किसी भी प्रकार की कोई बंदिश नहीं होती। साथ ही यह होटल की अपेक्षा काफी बजट फ्रेंडली भी रहता है, जिस कारण आप कितने ही लोगों को आमंत्रित कर सकती हैं। अगर आपके माता-पिता बॉलीवुड को पसंद करते हैं तो आप बॉलीवुड थीम की हाउस पार्टी रख सकती हैं।



इसके अलावा उनकी पसंद के अनुसार स्पोर्ट्स, नाइनटीज, ऑस्कर रेड कार्पेट, सुपर हीरो, हैलोवीन जैसी थीम पर भी पार्टी रख सकती हैं, ताकि वे थीम के अनुसार आउटफिट और मेकअप का चयन कर सकें। यह उन्हें कुछ समय के लिए खुलकर हंसने का मौका देगा। आप पार्टी स्पेस के एक कॉर्नर में डांस फ्लोर भी अवश्य तैयार करें, जहां सभी अपने मनपसंद गाने पर डांस कर माहौल को खुशनुमा बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed