{"_id":"67dd19ecb84a10e9a306e321","slug":"parenting-tips-how-to-make-your-child-go-to-school-without-making-excuses-just-follow-these-tricks-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parenting Tips: बिना बहानेबाजी के बच्चा कैसे जाए स्कूल? बस इन ट्रिक्स को अपनाएं फिर देखें कमाल","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Parenting Tips: बिना बहानेबाजी के बच्चा कैसे जाए स्कूल? बस इन ट्रिक्स को अपनाएं फिर देखें कमाल
Fri, 21 Mar 2025 01:19 PM IST
दीक्षा पाठक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:19 PM IST
सार
Breaking Child Routine: यह एक आम समस्या है, और सही तरीके अपनाकर इसे आसानी से हल किया जा सकता है। यहां कुछ कारगर और मजेदार उपाय दिए गए हैं, जो आपके बच्चे को खुशी-खुशी स्कूल जाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
विज्ञापन
बच्चे को स्कूल भेजना हुआ आसान
- फोटो : freepik.com
विस्तार
बच्चे का हर सुबह स्कूल जाने से मना करना कई माता-पिता के लिए चिंता का विषय हो सकता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। यह एक आम समस्या है, और सही तरीके अपनाकर इसे आसानी से हल किया जा सकता है। यहां कुछ कारगर और मजेदार उपाय दिए गए हैं, जो आपके बच्चे को खुशी-खुशी स्कूल जाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
1. पहले कारण जानें, फिर समाधान निकालें
बच्चे के स्कूल न जाने के पीछे कोई न कोई वजह जरूर होती है। हो सकता है कि उसे वहां दोस्त न मिल रहे हों, पढ़ाई बोझिल लग रही हो, या फिर कोई और परेशानी हो। पहले प्यार से बात करके असली कारण जानने की कोशिश करें और फिर उसी हिसाब से हल निकालें।
2. स्कूल को रोमांचक बनाएं
स्कूल की सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि वहां के मजेदार अनुभवों के बारे में भी बात करें। खेल-कूद, नई चीजें सीखने और दोस्तों के साथ समय बिताने जैसी दिलचस्प बातों को हाइलाइट करें ताकि बच्चा स्कूल जाने के लिए उत्साहित हो।
विज्ञापन
3. सुबह का माहौल खुशनुमा रखें
अगर घर का माहौल ही सुबह-सुबह तनावपूर्ण होगा, तो बच्चा भी स्कूल जाने के लिए उत्साहित नहीं होगा। इसलिए सुबह की शुरुआत सकारात्मक और मस्ती भरे अंदाज में करें। गाने चलाएं, हल्की-फुल्की बातचीत करें और बिना किसी हड़बड़ी के तैयार हों।
4. नींद और दिनचर्या का रखें ख्याल
नींद पूरी न होने पर बच्चा सुबह उठने में आलस महसूस करेगा और स्कूल जाने से बचेगा। इसलिए एक नियमित समय पर सुलाने और जगाने की आदत डालें ताकि वह तरोताजा महसूस करें।
5. दोस्त बनाने में मदद करें
कई बार बच्चे इसलिए स्कूल जाने से कतराते हैं क्योंकि उनके ज्यादा दोस्त नहीं होते। आप उसके दोस्तों से मिलने का मौका दें, प्ले डेट्स अरेंज करें, और स्कूल के बाहर भी उनके साथ खेलने दें ताकि बच्चा दोस्तों के साथ सहज महसूस करे।
6. बदलाव धीरे-धीरे लाएं
अगर बच्चा अचानक स्कूल से कतराने लगे, तो जबरदस्ती करने के बजाय धीरे-धीरे उसे समझाएं। स्कूल से जुड़ी मजेदार बातें करें और उसे सहज बनाने की कोशिश करें।