{"_id":"5bea9fd6bdec22699a73a3c9","slug":"on-children-day-try-to-correct-these-five-bad-habits-of-your-kids-to-make-their-future-bright","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Children's Day: इन 5 आदतों से अपने बच्चों को रखें दूर, उज्जवल भविष्य के लिए हैं बेहद जरूरी","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Children's Day: इन 5 आदतों से अपने बच्चों को रखें दूर, उज्जवल भविष्य के लिए हैं बेहद जरूरी
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी हर माता-पिता की तरह बचपन से ही अपने बच्चे की सफलता को पक्का कर लेना चाहते हैं तो उनमें अभी से ये पांच आदतें विकसित करें।सभी माता पिता की यह चाहत होती है कि उनके बच्चे का भविष्य बेहतर और उज्जवल बने। जिसके लिए वो लगातार हर संभव कोशिश भी करते रहते हैं। ऐसी ही इच्छा चाचा नेहरू की भी रहती थी। बच्चों की उन्नति के लिए उन्होंने कई काम किए। आप भी अपने बच्चे के भविष्य को सुरक्षित और सफल बनाना चाहते हैं तो इस बाल दिवस बच्चों से ये 5 वादे जरूर ले लें।
विज्ञापन
टीवी कम देखें
बच्चे आजकल टीवी पर पूरा-पूरा दिन सिर्फ कार्टून या फिल्में ही देखते रहते हैं। उनकी आउटडोर एक्टिविटी कम होने की वजह से उनके शरीर का विकास भी ढंग से नहीं हो पाता है। इस बाल दिवस बच्चों से कहें कि वो टीवी पर ध्यान देने की जगह खेलकूद की तरफ अपनी रुचि बढ़ाएं।

मोबाइल को समझे दुश्मन
आजकल बच्चों के लिए मोबाइल किसी लत से कम नहीं है। सारा दिन मोबाइल में घुसकर बच्चे तरह तरह की एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते रहते हैं। हाल ही में ब्लू व्हेल नाम के एक गेम ने कई बच्चों की जान ले ली। वक्त और आंखें खराब करने वाले इस दुश्मन से बच्चों को दूर रखने के लिए उनसे वादा लें कि वो आपकी गैरमौजूदगी में कभी इसे हाथ नहीं लगाएंगे।

शेयरिंग की डालें आदत
बच्चों के साथ आए दिन होते अपराधों के प्रति सजगता बरतते हुए उनसे वादा लें कि वो स्कूल, कॉलेज या दोस्तों की सभी बातें आपके साथ जरूर शेयर करेंगे। बच्चों से कहे कि आप उनके दोस्त हैं और अपने दोस्त से कुछ भी छिपाना अच्छी बात नहीं है। इस तरह आप अपने बच्चे के साथ किसी तरह की कोई अनहोनी होने से बचा सकते हैं।

अनजान व्यक्ति से नहीं करूंगा बात
बच्चे को समझाए कि वो सड़क पर मिले किसी अनजान व्यक्ति से बात न करे। उसे बताएं कि अनजान व्यक्ति जैसे गार्ड, ड्राइवर, मेड, माली सभी लोगों से संभावित दूरी बनाकर रखे।

पढ़ाई का रखें ध्यान
बच्चे छोटे हो या बड़े, पढा़ई हर किसी को बोरिंग ही लगती है। इस चिल्ड्रेन्स डे बच्चे से ये वादा लें कि वो अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान लगाएगा।