फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Men wearing simple white tee more attractive to women

लड़की पटानी है तो पहने ऐसी टीशर्ट

Fri, 27 Sep 2013 07:30 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 27 Sep 2013 07:30 AM IST
विज्ञापन
Men wearing simple white tee more attractive to women

लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए ब्वॉयज ना जाने क्या-क्या फंडे अपनाते हैं। लेकिन एक रिसर्च में पाया गया है कि लड़कियों को पटाने के लिए सफेद रंग अहम भूमिका निभाता है।

विज्ञापन


ब्रिटेन में नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी में शोधकर्ताओं ने टी शर्ट पर एक रिसर्च की। इस रिसर्च के अनुसार अगर छोटी बाहों वाली सफेद टीशर्ट पर सामने की तरफ काले रंग में अंग्रेजी का बड़ा सा T लेटर बनाया जाए, तो बॉडी का बिल्ट बेहतर नजर आता है।
विज्ञापन


पढ़ें: औरतों में ये सात चीजें पसंद आती है पुरूषों को
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कंधे चौड़े दिखते हैं और कमर वाला एरिया सामने वाले की नजर में कुछ कम जगह घेरता है। रिसर्च के मुताबिक टी प्रिंट वाली इस टी शर्ट से एक भ्रम पैदा होता है, देखने वालों को ऐसा लगता है कि टीशर्ट पहनने वाले की कमर पतली है और कंधे चौड़े।

शोधकर्ताओं के अनुसार जो लोग खुद को मोटा समझते हैं, उनके लिए ये ट्रिक ज्यादा कारगर साबित होगी। हालांकि पतले लोगों के मामले में इसके नतीजे उतने शानदार नहीं रहे।


इस रिसर्च का एक दूसरा पहलू ये भी है कि अगर टीशर्ट पर इंग्लिश लेटर 'टी' को उल्टा प्रिंट किया जाए, यानी पट्टी नीचे और डंडा ऊपर तो नतीजे उलटे होंगे। ऐसे लोगों का आकर्षण 12 फीसदी कम हो जाता है। उनके कंधे सिकुड़े और कमर फैली लगने लगती है।

पढ़ें: डेटिंग पर जा रहे लड़के जरूर पढ़ें ये टिप्स

नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी के इस रिसर्च के मुताबिक टी शेप का डिजाइन पर नजरें किस तरह से घूमेंगी, इसे तय करने में अहम रोल निभाता है।

इस स्टडी के लिए कुछ कॉलेज गर्ल्स को चुना गया जिनकी उम्र 18 से 25 साल के बीच थी। फिर उन्हें पांच अलग-अलग बॉडी शेप वाले लड़कों की तस्वीरें दिखाई गईं।

एक तस्वीर में टीशर्ट ब्लैंक थी, दूसरे में सीधा टी बना था और तीसरे में उल्टा टी। इसके नतीजों से पता चला कि सीधे टी लेटर की शेप आकर्षण पैदा करने में सफल साबित हुई है।

पढ़ें: जानिए, गर्लफ्रैंड नाराज हो जाए तो कैसे मनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed