फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Jyotiba Phule Jayanti 2025 Motivation Quotes Thoughts on Women Empowerment Jyotiba Phule ke anmol vichar

Jyotiba Phule Jayanti 2025: ज्योतिबा फुले के अनमोल विचार, जो स्त्री समानता और सशक्तिकरण की देते हैं प्रेरणा

Fri, 11 Apr 2025 02:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 11 Apr 2025 02:01 PM IST
सार

महिलाओं के लिए ज्योतिबा फुले ने स्कूल खोला। महान समाजसुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उनके अनमोल वचन पढ़ें।  

विज्ञापन
Jyotiba Phule Jayanti 2025 Motivation Quotes Thoughts on Women Empowerment Jyotiba Phule ke anmol vichar
बालिका शिक्षा और समानता को प्रोत्साहित करने वाले विचार - फोटो : adobe

विस्तार

Jyotiba Phule Jayanti 2025 Motivation Quotes : महिलाओं के लिए स्कूल-काॅलेज के दरवाजे खोलने का श्रेय ज्योतिबा फुले को जाता है। जिस दौर में महिलाओं को घर की दहलीज पार नहीं करनी होती थी, उस समय बालिकाओं के लिए स्कूल शुरू करने और उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित करने की दिशा में कार्य किया। आज यानी 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले की जंयती मनाई जा रही है। महात्मा ज्योतिराव फुले की आज जयंती है। 11 अप्रैल 1827 को पुणे के गोविंदराव और चिमनाबाई के घर में ज्योतिराव का जन्म हुआ था।

विज्ञापन


उनका परिवार पेशवाओं के लिए फूलवाले के तौर पर काम करते थे। इस कारण उन्हें मराठी में 'फुले' कहा जाता था। उस दौर में समाज में फैली महिला विरोधी कुरीतियों, उनके शोषण के खिलाफ आवाज उठाने वाले 19वीं सदी के महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले के प्रयासों को हमेशा महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व योगदान की तरह याद किया जाता है। ज्योतिबा फुले एक समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक और क्रांतिकारी कार्यकर्ता हैं। ज्योतिबा फुले ने अपना पूरा जीवन महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने, बाल विवाह को रोकने, विधवा विवाह का समर्थन करने में लगा दिया। महिलाओं के लिए ज्योतिबा फुले ने स्कूल खोला। महान समाजसुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उनके अनमोल वचन पढ़ें।  
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



ज्योतिबा फुले के अनमोल विचार

- स्त्री और पुरुष जन्म से ही स्वतंत्र हैं। इसलिए दोनों को सभी अधिकार समान रूप से भोगने का अवसर प्रदान होना चाहिए।

- शिक्षा स्त्री और पुरुष की प्राथमिक आवश्यकता है।

- शिक्षा के बिना समझदारी खो गई, समझदारी के बिना नैतिकता खो गई, नैतिकता के बिना विकास खो गया, धन के बिना शूद्र बर्बाद हो गया। शिक्षा महत्वपूर्ण है।

- अच्छा काम करने के लिए गलत उपायों का सहारा नहीं लेना चाहिए।

- अगर कोई किसी प्रकार का सहयोग करता है, तो उससे मुंह मत मोड़िए।


Dark Neck Remedies: गर्दन पर काले घेरे हैं तो इन नुस्खों से पाएं निजात, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed