{"_id":"abeccce79eeb7c4bd97594571dba9116","slug":"it-s-official-marriage-makes-you-fat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटापे से बचना है तो सिंगल रहें!","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
मोटापे से बचना है तो सिंगल रहें!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 01 Jan 2014 02:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी व्यक्ति के लिए शादी का दिन सबसे खुशी देने वाला महत्वपूर्ण दिन होता है। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा इस दिन का असर आपकी सेहत पर भी पड़ता है।
विज्ञापन
डेली मेल में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार शादी व्यक्ति को मोटा कर देती है। शादी के एक साल के बाद औसत रूप से व्यक्ति का वजन चार पौंड बढ़ जाता है।
विज्ञापन
पढ़ें: इन फिल्मों के सेक्स सीन हुए लीक
विज्ञापन
एक हजार लोगों पर किए गए सर्वे में पाया गया कि कुछ लोगों में वजन बढ़ने की मात्रा ज्यादा भी थी। वजन बढ़ने कि मुख्य वजह टीवी के सामने साथ बैठकर लगातार स्नैक खाते रहना थी।
पढ़ें: दो कपड़े पहन इन्होंने बढ़ाया पर्दे का तापमान
सर्वे में पाया गया कि जीवन में शादीशुदा जोड़े को इस बात की चिंता नहीं रहती कि वो सुंदर दिखें क्योंकि पार्टनर की उनकी तलाश ख़त्म हो चुकी होती है। इसमें बच्चे का जन्म दूसरा कारण है।
पढ़ें: एक ‘किस’ ने जब दर्शकों को तड़पाया
सर्वे में ये बात भी सामने आई कि ख़ास तौर पर महिलाएं वजन के बढ़ने के लिए इसको जिम्मेदार मानती हैं। शोध के परिणामों के अनुसार शादी से पहले 72 फीसदी महिलाएं इस दवाब में थी उन्हें स्लिम- ट्रिम रहना है क्योंकि उन्हें पार्टनर की तलाश थी।
देखिए, कैसे दो कपड़ों में इन हसीनाओं ने ढाया कहर
वहीँ 82 फीसदी महिलाओं ने बताया कि शादी के बाद उनका वजन बढ़ा क्योंकि उनकी रिलेशनशिप स्थाई हो गया है।
54 फीसदी जोड़ों ने स्वीकार किया कि दोनों का वजन साथ- साथ बढ़ा। अगर किसी महिला का पति या बॉयफ्रेंड का वजन भी उसके वजन बढ़ने के साथ बढ़ रहा हो तो ऐसे में महिलाओं पर दवाब कम रहता है।
देखिए, 2013 की ये 8 घटनाएं, रहेंगी हमेशा याद
दस में से चार जोड़ों ने बताया कि शादी के एक साल के अंदर उनके वजन में चार पौंड की वृद्धि हुई। एक तिहाई लोगों ने का कहना था कि शादी के बाद हर साल उनके वजन में छह पौंड की बढ़ोतरी होती है जबकि 22 फीसदी लोगों का वजन दो पौंड बढ़ा।
पढ़ें: इनके न्यूड फोटो से लेकर MMS तक हुए लीक
केवल 18 फीसदी लोगों का कहना था कि शादी के बाद उनके वजन में कोई फर्क नहीं पड़ा। दो तिहाई लोगों का कहना था कि अगर उनका पार्टनर वजन कम करता है तो उन पर दवाब आ जाता है।
पढ़िए़: 'सविता भाभी' के सालभर के रोमांचक किस्से