फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Independence Day 2025 Poems for Kids to Recite in School Swatantrata Diwas Par Kavita in Hindi

Independence Day 2025: बच्चों के लिए 5 आसान देशभक्ति कविताएं, स्वतंत्रता दिवस पर सुनाकर जीत लेंगे सबका दिल

Fri, 15 Aug 2025 12:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 15 Aug 2025 12:02 AM IST
सार

Independence Day 2025: अगर आप अपने बच्चे को स्कूल में सुनाने के लिए सरल और प्यारी कविता सिखाना चाहते हैं, तो यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं। इन सरल और यादगार कविताओं को बच्चे आसानी से याद कर सकते हैं और स्कूल में गर्व के साथ सुना सकते हैं।

विज्ञापन
Independence Day 2025 Poems for Kids to Recite in School Swatantrata Diwas Par Kavita in Hindi
स्वतंत्रता दिवस की देशभक्ति कविताएं - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Independence Day 2025 : 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस भारत के लिए गर्व और सम्मान का दिन है। 1947 में देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिल जाने के बाद हर साल स्वतंत्रता दिवस को भारत के गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण करते हैं। सरकारी दफ्तरों, स्कूल-काॅलेजों में भी तिरंगा फहरा कर राष्ट्रगान गाया जाता है। साथ ही इस दिन स्कूलों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं, जिसमें बच्चे कविताएं, भाषण और नृत्य प्रस्तुत करते हैं।
विज्ञापन


अगर आप का बच्चा भी 15 अगस्त को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहता है तो कम वक्त में उसे तैयार करने के ललिए कुछ सरल और प्रभावी सिखाएं। छोटे बच्चे इस दिन देशभक्ति कविताएं गा सकते हैं। छोटे बच्चों को देशभक्ति कविताएं सिखाना न केवल उनके भाषा कौशल को बढ़ाता है बल्कि उनमें देशप्रेम की भावना भी जगाता है। अगर आप अपने बच्चे को स्कूल में सुनाने के लिए सरल और प्यारी कविता सिखाना चाहते हैं, तो यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं। इन सरल और यादगार कविताओं को बच्चे आसानी से याद कर सकते हैं और स्कूल में गर्व के साथ सुना सकते हैं।
विज्ञापन

 

बच्चों के लिए सरल देशभक्ति कविताएं

 

 "मेरा भारत"

मेरा भारत प्यारा है, सबसे न्यारा है।
हिंद, गंगा, यमुना की, धरती सारा है।

-xxx-


"सारे जहां से अच्छा"

सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा,
हम बुलबुलें हैं इसकी, ये गुलिस्तां हमारा।

मजहब नहीं सिखाता, आपस में बैर रखना,
हिंदी हैं हम, वतन है, हिन्दोस्तां हमारा।

-xxx-


"तिरंगा"

केसरिया शान हमारी, श्वेत लहराए प्यारी।
हरा रंग खुशहाली लाए, भारत माता मुस्काए।

-xxx-


"वो भारत देश है मेरा"

जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा
वो भारत देश है मेरा।

जहाँ सत्य, अहिंसा और धर्म का पग-पग लगता डेरा
वो भारत देश है मेरा।

-xxx-


"नन्हा-मुन्ना राही हूं"

नन्हा-मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं।
बोलो मेरे संग जय हिंद- जय हिंद-  जय हिंद।

बड़ा होकर देश का सहारा बनूंगा।
दुनिया की आंखों का तारा बनूंगा।
रखूंगा ऊंचा तिरंगा परचम।
आगे ही आगे बढ़ाऊंगा कदम
दहने बाएं- दहने बाएं, थम।

नन्हा-मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं।
बोलो मेरे संग जय हिंद- जय हिंद-  जय हिंद।

-xxx-

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed