फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   i am lesbian and my mother is aware of this truth

मैं लेस्बियन हूं और मेरी मां ये जानती हैं

Mon, 12 Mar 2018 10:27 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Mar 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
i am lesbian and my mother is aware of this truth

तुम्हें ये बता दूं कि जितनी बार मेरी नजर मेज पर रखी तुम्हारी तस्वीर पर पड़ती है, मैं तुमसे इश्क कर बैठती हूं। मुझे अपनी ज़िंदगी यूं ही तुमसे इश्क़ करते हुए बितानी है। जाहिरा के नाम लिखी ये मेरी आखिरी चिट्ठी थी। मैं उससे मेडिकल कॉलेज में मिली थी और वहीं हम दोस्त बने थे। समय के साथ ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। मैंने उसे बता दिया था कि मुझे लड़के नहीं, लड़कियां पसंद हैं। जाहिरा ने मेरी बात को बड़ी संजीदगी से समझा। हम अच्छे दोस्त बने रहे। एक दिन मैं जाहिरा के बॉयफ़्रेंड से मिली। हॉस्टल आकर मैं बहुत रोई। ऐसा नहीं है कि मैंने लड़कों को डेट करने की कोशिश नहीं की। 

विज्ञापन

एक लड़के के साथ मेरा रिश्ता भी रहा और शायद उसी के बाद मुझे एहसास हो गया कि मैं किसी पुरुष से कभी भावनात्मक या शारीरिक तौर पर नहीं जुड़ पाऊंगी। मां को पता नहीं कैसे ये पता चल गया।मुझसे तो कुछ कहा लेकिन एक दिन अचानक शादी की बातें करने लगीं। मैंने मां की खुशी के लिए शादी करने का मन बना भी लिया था पर फिर मुझे लगा कि मैं अपने साथ ग़लत कर रही हूं इसलिए मैंने उनसे साफ कह दिया कि मैं किसी भी लड़के से शादी नहीं कर सकती। आज मैं 26 साल की हूं।

लड़कों में मेरी दिलचस्पी हो, मां इसके लिए नित नए उपाय ढ़ूंढती रहती हैं। पापा को अभी तक मेरे सेक्शुअल ओरिएंटेशन के बारे में नहीं पता। आने वाले वक़्त में वो भी मुझ पर शादी का दबाव डालने लगेंगे। मगर मैंने फ़ैसला कर लिया है। मुझे अपनी सेक्शुएलिटी पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed