फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Hug Day 2025 Tips to Hug Your girlfriend Ko hug Kaise Kare

Hug Day 2025: पहली बार किसी लड़की को लगाना है गले तो झिझके नहीं, अपनाएं ये टिप्स

Wed, 12 Feb 2025 11:13 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 12 Feb 2025 11:13 AM IST
सार

पहली बार किसी लड़की को गले लगाने जा रहे हैं तो माहौल को समझें, बॉडी लैंग्वेज पढ़ें, आत्मविश्वास रखें और जबरदस्ती न करें। सही तरीका अपनाएंगे, तो गले लगने का वह पल दोनों के लिए खूबसूरत और यादगार बन जाएगा।
 

विज्ञापन
Hug Day 2025 Tips to Hug Your girlfriend Ko hug Kaise Kare
हग डे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Hug Day 2025 : अपने प्रिय को गले लगाना एक खूबसूरत और रोमांटिक पल हो सकता है लेकिन अगर आप ऐसा पहली बार करने जा रहे हैं तो झिझक महसूस हो सकती है। खासकर अगर आप एक लड़की को पहली बार बाहों में लेने जा रहे हैं तो नर्वस होना या डर महसूस होना सामान्य हो सकता है। वैलेंटाइन सप्ताह में  एक दिन हग डे के रूप में मनाया जाता है, जिसमें लोग अपने प्रिय को जादू की झप्पी देते हैं। इस दिन को अगर आप भी अपनी क्रश या नई-नई बनी गर्लफ्रेंड के साथ मनाना चाहते हैं तो कुछ साधारण और प्रभावी टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

विज्ञापन


पहली बार किसी लड़की को गले लगाने जा रहे हैं तो माहौल को समझें, बॉडी लैंग्वेज पढ़ें, आत्मविश्वास रखें और जबरदस्ती न करें। सही तरीका अपनाएंगे, तो गले लगने का वह पल दोनों के लिए खूबसूरत और यादगार बन जाएगा।
विज्ञापन


माहौल को समझें और सही समय चुनें

  • माहौल और लड़की की बॉडी लैंग्वेज को समझें।
  • सही समय का इंतजार करें, जैसे जब लड़की खुश हो या इमोशनल मूड में हो या गुडबाय और वेलकम कहना हो।
  • अगर वह असहज दिखे या उनका गले लगाने का मूड न हो तो उन्हें इसके लिए फोर्स न करें।
  • पहले आई कॉन्टेक्ट करें या अनुमति लें।

 

पहले अनुमति लें
 

 

  • असमंजस में हैं कि लड़की सहज महसूस कर रही है या नहीं, तो आप हल्के-फुल्के अंदाज में पूछ सकते हैं।
  •  जैसे "क्या मैं तुम्हें एक हग दे सकता हूँ?", या फिर दोनों हाथ फैलाकर हल्की मुस्कान दें, जिससे वह खुद तय कर सके कि उसे गले लगना है या नहीं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अगर वह हंसकर हाँ कहे या खुद आगे आए, तो आप आगे बढ़ सकते हैं।
     

हग करने का सही तरीका 

 

  • लड़की को पहली बार गले लगाने जा रहे हैं तो सॉफ्ट और जेंटल हग दें। ज्यादा टाइट या ज्यादा ढीला न हो।
  • कंधे या कमर पर हल्का हाथ रखें। इससे हग नेचुरल और सहज लगेगा।
  • बहुत लंबा न खींचें। 2-4 सेकंड का हग परफेक्ट रहता है।
  • पीठ पर हल्की थपकी दें, अगर आप दोस्ताना हग देना चाहते हैं।
  • बहुत ज्यादा कसकर न पकड़ें, अचानक न करें और जरूरत से ज्यादा लंबा न खींचें, वरना लड़की असहज महसूस कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed