फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   how to celebrate slap day

स्लैप डे स्पेशलः इस दिन को भी करें एन्जॉय

Tue, 24 Sep 2013 05:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 24 Sep 2013 05:18 PM IST
how to celebrate slap day

आप अब तक अच्छे से 'वैलेंटाइन वीक' मना चुके होंगे। उम्मीद है कि इस बार आपका 'वैलेंटाइन डे' बेहद खास रहा होगा। अभी तो 'वैलेनटाइन वीक' में आपको खूब प्यार करने, कसमें वादे निभाने, गिफ्ट देने-लेने के साथ ही किस करने का भी मौका मिला] लेकिन अब आने वाले दिनों में आपको अपना गुस्सा निकालने, अपनी गलतियों को सुधारने, किसी को सबक सिखाने और रिलेशनशिप खत्म करने का भी मौका मिलेगा।



जी हां, आने वाला पूरा सप्ताह आपको अपने से रूबरू करवाएगा। 'वैलेंटाइन डे' के अगले दिन 15 फरवरी को 'स्लैप डे' मनाया जाता है। आमतौर पर लोग इसे बुरा दिन मानते हैं और इसे गंभीरता से लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कोई भी दिन बुरा नहीं होता। आप 'स्लैप डे' को भी एन्जॉय कर सकते हैं, आइए जानें कैसे।


उसे सिखाएं सबक
आपको कोई पूरे 'वैलेंटाइन वीक' परेशान करता रहा या कोई यूं ही आपको बेहद तंग करता है तो आज वो सही दिन है जब आप उसके खिलाफ एक्शन ले सकते हैं। जी हां, 'स्लैप डे' पर आप उसे मजा चखा सकते हैं। आपको परेशान करने वाले व्यक्ति को वहां बुलाना होगा जहां आप सहज महसूस करें और जब वो आ जाए तो प्यार से ये कहते हुए कि, 'सॉरी, मैंने तुम्हारे साथ 'वैलेंटाइन वीक' नहीं मनाया, लेकिन हम 'स्लैप डे' जरूर मनाएंगे' एक थप्पड़ जड़ दें।
विज्ञापन


जरूरी नहीं कि थप्पड़ ही मारें
आप किसी को सबक सिखाना चाहते हैं लेकिन आप चाहकर भी ऐसा नहीं कर पा रह तो 'स्लैप डे' से बेहतर दिन आपको नहीं मिलेगा। आप चाहें तो आज के दिन उसे स्लैप मारकर अपनी भड़ास निकाल सकते हैं। लेकिन आप ऐसा नहीं कर पा रहें तो आप अपनी बातों से उसे इतना गिल्ट महसूस करवाएं कि उसे अहसास हो उसने आपके साथ कितना बुरा किया है।

प्यार से भी लगता है थप्पड़
आप 'स्लैप डे' को सेलिब्रेट करना चाहते हैं लेकिन आपको कोई ऐसा नहीं मिल रहा जिसके साथ आप 'स्लैप डे' को सेलिब्रेट करें तो इसका सबसे बढ़िया उपाय है आप अपने वैलेंटाइन को बुलाइए और उन्हें जोर की एक थप्पड़ मारकर प्यार से 'स्लैप डे' विश कीजिए। इससे आपके पार्टनर को ये समझने में देर नहीं लगेगी कि आप अपने वैलेंटाइन के साथ अच्छा-बुरा हर दिन सेलिब्रेट करना चाहते हैं।

दिन को बुरा ना समझें
कई लोग 'स्लैप डे' को बुरा समझते हैं और अपनी भड़ास निकालते रहते हैं। लेकिन आप ऐसा ना करें बल्कि इसे भी हर दिन की तरह एन्जॉय करें। आप इसे हंसी-मजाक में अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करें। इसे मस्ती की तरह लें। फिर देखिए आपका 'स्लैप डे' कितना अच्छा जाता है।


टास्क की तरह लें
आप 'स्लैप डे' को एक टास्क की तरह लें। आप चाहे तो अपने फ्रेंड्स को इस दिन किसी अंजान को स्लैप मारने का टास्क दें। लेकिन ध्यान रहें ये सब मौज-मस्ती के दौरान होना चाहिए।

तो अब आप भी 'स्लैप डे' को गुस्से, प्यार और हंसी-खुशी के साथ सेलिब्रेट कर सकते हैं।

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed