National Sons Day Wishes: आज है राष्ट्रीय बेटा दिवस, इन खूबसूरत संदेशों को भेज पुत्र को दें शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
National Sons Day 2023: भारतीयों के लिए रिश्तों और परिवार बहुत अहम होते हैं। मां और बेटी का रिश्ता, पिता और बेटे का संबंध भारतीय परिवारों को मजबूत और खुशहाल बनाता है। मदर्स डे, फादर्स डे, डॉटर्स डे हो या फ्रेंडशिप डे, यह सभी दिन रिश्तों के दिन है। इसी तरह हर साल भारत में बेटा दिवस भी मनाते हैं। राष्ट्रीय बेटा दिवस 4 मार्च को मनाया जाता है। राष्ट्रीय बेटा दिवस के पर्व को लोग उत्साह से मनाते हैं। बेटों को समर्पित इस दिन लोग अपने पुत्र को खास महसूस कराते हैं। आज भी भारतीय परिवारों में बेटा परिवार का भविष्य, वंश चलाने वाला और घर की जिम्मेदारी उठाने वाले सदस्य के तौर पर देखा जाता है। एक बेटा भी अपने माता पिता का सहारा होता है, जो बूढ़े हो रहे मां-बाप की जिम्मेदारी को उठाने के साथ ही सभी की जरूरतों को पूरा करता है। बेटों को खास महसूस कराने के लिए उन्हें उपहार दे सकते हैं। वहीं राष्ट्रीय बेटा दिवस की शुभकामनाओं के साथ उनका आभार व्यक्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं राष्ट्रीय बेटा दिवस का इतिहास, महत्व और शुभकामनाएं।
राष्ट्रीय बेटा दिवस का इतिहास
प्रतिवर्ष 4 मार्च को बेटा दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2018 में पहली बार राष्ट्रीय बेटा दिवस मनाया गया था। इस दिन को मनाने की शुरुआत जिन निको ने की थी। तब से हर साल बेटा दिवस का पर्व मनाया जाने लगा।
राष्ट्रीय पुत्र दिवस के शुभकामना संदेश
आकाश सा हो व्यक्तित्व तुम्हारा
सागर सा हो गहरा व्यवहार।
मिले सदा खुशियां तुम्हें
बेटा दिवस की शुभकामना बारंबार।
राष्ट्रीय बेटा दिवस की शुभकामनाएं
-----------------
पुत्र हमेशा अपने माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं।
वह बेटे हैं जो परिवार का जीवन आनंदमय बनाते हैं।
राष्ट्रीय बेटा दिवस की शुभकामनाएं
---------------------------------
बेटा श्रवण कुमार सा हो
बेटा प्रभु श्रीराम सा हो
माता-पिता का करे सम्मान
बेटा गणेश भगवान सा हो।
राष्ट्रीय बेटा दिवस की शुभकामनाएं