फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Getting over your ex: do's and don'ts

अपने एक्स से रिश्ता खत्म करना: क्या करें और क्या नहीं करें

Tue, 28 Oct 2014 11:59 AM IST
Updated Tue, 28 Oct 2014 11:59 AM IST
विज्ञापन
Getting over your ex: do's and don'ts

सब कुछ खो गया, ज़िन्दगी बर्बाद हो गयी और अब शायद खुशियां कभी नहीं लौटेंगी- ब्रेकअप के बाद मन के भाव कुछ ऐसे ही होते हैं, है न? ऐसा लगता है की इस दर्द से आप कभी नहीं उबर पाएंगे। लेकिन आस मत छोड़िये- पेश हैं आपके लिए हमारी कुछ टिप्स...

विज्ञापन


खुद को समय दें
ब्रेकअप बेशक मुश्किल होते हैं। काफी तकलीफ से गुज़ारना पड़ता है। इस सच को झुठलाकर नकली मुस्कराहट के साथ जीने की ज़रूरत नहीं है। इस दर्द का सामना करके उसका हमेशा के लिए निपटारा कर देना बेहतर है।
विज्ञापन


ब्रेकअप के तुरंत बाद नए रिश्ते की तलाश में ना जुटें। इस तरह की जल्दबाज़ी में बने रिश्ते आपको ख़ुशी नहीं दे पाएंगे और शायद फिर से दुःख दे सकते हैं।

खुद को इस दुःख के साथ थोड़ा समय दीजिये और सच का सामना करिये। जब आप इस स्थिति को समझ कर इससे बाहर आएंगे, असल में तब आप किसी नए रिश्ते के लिए सही रूप से तैयार हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...अपने शरीर का ध्यान रखिये

Getting over your ex: do's and don'ts

जब हमारा दिल दुखता है तो हम उसकी सजा अपने शरीर को देने लगते हैं। जैसे सही खानपान ना करना। कुछ लोग सामान्य से ज़्यादा खाने लगते हैं। कुछ शराब या धूम्रपान करने लगता है। यहाँ तक की कुछ लोग दर्दनाशक दवा या दूसरे नशे का सहारा लेने लगते हैं। इस सब से ब्रेकअप की मुश्किलें तो काम नहीं होंगी लेकिन आपके शरीर को आगे चलकर नुकसान अवश्य होगा।

थोड़ा व्यायाम क्यों न किया जाये? हल्का व्यायाम शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन का प्रवाह बढ़ा सकती है जो आपका मूड बेहतर कर सकता है। तो आम के आम गुठलियों के भी दाम! आपकी सेहत तो बेहतर होगी ही साथ ही मूड भी फिट रहेगा!

...अपना ध्यान बँटाईये
सुनने में मुश्किल है लेकिन बेहतर होगा की आप बंद कमरे से बाहर निकलें, और घर से भी बाहर निकलें। परिवार और दोस्तों से मिलें, कोई स्पोर्ट्स खेलें जिसके लिए आप पहले समय नहीं निकाल पाते थे। नए लोगों से मिलें और वो सब करें जो आप करना चाहते थे।

क्या नहीं करें...

Getting over your ex: do's and don'ts

...अपने एक्स से संपर्क

न फोन, न ईमेल, न मैसेज कुछ नहीं...और खासकर सेक्स चैटिंग बिलकुल नहीं! लगातार उनकी फेसबुक प्रोफाइल को चेक करना या इंटरनेट पर उनका पीछा करना भी उपयुक्त नहीं है। और 'संयोगवश' रास्ते में उन से मिल जाना भी गलत होगा। इन सारी बातों को जितना ज़्यादा अपने जीवन में लागू करेंगे, उतना ही जल्दी आप इस मुश्किल से बाहर आ पाएंगे। ये हमारा वादा है!

और इसी तर्ज पर, आपके पुराने लेटर या ईमेल या मैसेज पढ़ना भी सख्त मना है। ये कुछ ही पलों में आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर देने में सक्षम है और कहानी फिर से शुरू करनी पड़ेगी।

...एकांतवासी बनना

Getting over your ex: do's and don'ts

जी हाँ, हमें मालूम है कि आप अभी यही करना चाहते हैं कि अपने कमरे में बंद होकर दुःख भरे गाने सुनकर सिसकते रहे। और ये सोच सामान्य है।

लेकिन बेहतर होगा कि आपके पास ये दुःख बांटने के लिए कोई हो और आपके रोने के लिए किसी कंधे का सहारा हो। अकेले ये लड़ाई मत लड़िये, हारने की सम्भावना ज़्यादा रहेगी।

किसी दोस्त या हमदर्द से ये दुःख बाँटिये, अपने दिल का गुबार बाहर निकालिए। हो सकता है की आप मन ही मन एक ही ढर्रे पर सोचते हुए काफी आगे निकल जाएं और आपकी सोच सही न हो। इसलिए किसी को अपने दिल का हाल बताना ज़रूरी है।

...रिश्ते पर सवालिया निशान

Getting over your ex: do's and don'ts

आपका रिश्ता नहीं चल सका। ये दुर्भाग्यपूर्ण है और आपको इस बात की तकलीफ है। लेकिन अब अपने पूरे रिश्ते को या अपने आप को इसके लिए ज़िम्मेदार ठहरना भी गलत है।

अपने आप को ये मत कहिये कि शायद ये रिश्ता चल पता अगर आप थोड़े ज़्यादा लम्बे/सुन्दर/दिलचस्प/बुद्धिमान या मज़ाकिया होते तो। सुनने में घिसपिटा लगता है, लेकिन असल में सच है कि कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं बने होते। और ज़रूरी नहीं कि कुछ गलत हुआ है तो पूरी गलती एक ही व्यक्ति कि हो और न ही ये ज़रूरी है कि वो व्यक्ति आप हैं।

साथ ही यह समझना भी ज़रूरी है कि हम इन तजुर्बों से काफी कुछ सीखते हैं जिनसे हम जीवन में बेहतर इंसान बन सकते हैं। और जो गलतिया हमसे हुई उन्हें समझकर फिर से उन्हें न दोहराने कि सीख ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed