फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Friendship Tips: These are some ways to save friendship after marriage

पुरानी दोस्ती भी तो जरूरी है: शादी के बाद दोस्ती को बचाने के ये हैं कुछ तरीके

Thu, 07 Dec 2023 11:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 07 Dec 2023 11:35 AM IST
सार

अगर आप अपनी दोस्ती को जीवनभर संभालकर रखना चाहती हैं तो कुछ तरीकों को अपनाकर अपनी शादी के बाद जुड़े नए रिश्तों के साथ ही दोस्ती के पुराने बंधनों को भी आसानी से निभा सकती हैं।

विज्ञापन
Friendship Tips: These are some ways to save friendship after marriage
शादी के बाद दोस्ती जारी रखने के तरीके। - फोटो : istock

विस्तार

रूपाश्री शर्मा,

विज्ञापन


शादी के बाद बहुत कुछ बदल जाता है। जिंदगी में नए रिश्तेदार आ जाते हैं और नई तरह की व्यस्तता भी। ऐसे में पुरानी दोस्ती को कैसे बचाएं? दोस्ती ऐसा अनूठा बंधन है, जो जाति-धर्म, ऊंच-नीच और उम्र के फासले को भी मिटा देता है। लेकिन शादी के बंधन में बंधने के बाद आपके अपने आपसे यह उम्मीद करते हैं कि आप दोस्तों को भूलकर केवल नए परिवार तथा रिश्तों पर ध्यान दें। कई बार न चाहते हुए भी आपके पुराने दोस्त आपसे दूर होने लगते हैं और दोस्ती का नाम मात्र की रह जाती है, लेकिन अगर आप अपनी दोस्ती को जीवनभर संभालकर रखना चाहती हैं तो कुछ तरीकों को अपनाकर अपनी शादी के बाद जुड़े नए रिश्तों के साथ ही दोस्ती के पुराने बंधनों को भी आसानी से निभा सकती हैं।

समय दें

शादी के बाद एक नए परिवेश में खुद को ढालने की वजह से लड़कियों को अपने लिए भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में आपको सबसे पहले खुद को प्रायोरिटी देनी चाहिए। आप अपने नए परिवार को समय दें और उनकी इजाजत लेकर सहेलियों से भी मिलती रहें। यकीन मानिए, इससे आपकी दोस्ती में जान आ जाएगी। आप शॉपिंग के बहाने उनसे मिल सकती हैं या फेस्टिवल के मौके पर उन्हें आमंत्रित कर सकती हैं। आप अगर उनसे मिल नहीं पा रही हैं तो कम से कम फोन पर या मैसेज पर आपस में बातचीत करती रहें।
विज्ञापन


अच्छी यादें

आप अपनी सहेलियों के साथ पुरानी फोटो शेयर करें और कुछ अच्छी यादों की चर्चा भी कर सकती हैं। इससे रिश्ते में जान बनी रहती है और आपके और आपकी सहेली के बीच की दूरियां कम हो जाएंगी, साथ ही पुरानी यादें भी ताजा होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलाव का न हो अहसास

हालांकि, ये सच है कि जब हम सिंगल होते हैं, तो हमारे पास बहुत समय होता है और कोई रोक-टोक भी नहीं होती। लेकिन जैसे ही शादी होती है सब उसके उलट हो जाता है। ऐसे में बार-बार आप उन्हें अपनी जिंदगी में आए बदलाव और वह नहीं आपका नया परिवार आपकी प्राथमिकता है यह न बोलती रहें, इससे रिश्ते बिखरने का डर रहता है।

साथी को उसकी अहमियत बताएं

अगर आप पति को अपनी सहेलियों के बारे में नहीं बताएंगी या उन्हें इस बात की जानकारी नहीं देंगी कि आपके लिए सहेलियां भी खास हैं तो वह भी आपके दोस्तों में रुचि नहीं लेंगे और आपके लिए वे क्या अहमियत रखती हैं, यह नहीं समझ पाएंगे। इसलिए अपने पति से इस बारे में बात करती रहें। इससे आप दोनों के बीच में असुरक्षा की जो भावना होगी, वह भी दूर हो जाएगी और आप कभी कोई ट्रिप भी साथ में प्लान कर सकती हैं।


चाहत और प्रयास जरूरी

डॉ. राहुल रंजन

मेंटल हेल्थ एवं रिलेशनशिप कोच


किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए दो चीजें सबसे ज्यादा जरूरी हैं, फिर चाहे वह नया हो या पुराना। इसमें पहली होती है, रिश्ते निभाने की चाहत और दूसरी इसे निभाने का प्रयास। इसलिए सबसे पहले आप टाइम मैनेज करना सीखें। आप नए रिश्तों को भी समय दें और पुराने को भी। आप कुछ खास अवसर, मसलन जन्मदिन, सालगिरह और त्योहारों पर बधाई संदेश भेजें। अगर आप ये चीजें कर रही हैं तो यकीन मानिए, आपका रिश्ता ताउम्र रहेगा। यदि आप वर्किंग है तो ऑफिस से निकलने के बाद आते-जाते वक्त उनसे मिल सकती हैं या फोन पर बात कर सकती हैं। आप सहेलियों से अपने पति को भी मिलाएं,  सहेलियों के पतियों से भी मिलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed