इस 'वैलेंटाइन' सेक्स को यूं करें एंज्वॉय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपके पास वैलेंटाइन पर डेटिंग पार्टनर नहीं है तो इसका मतलब ये नहीं कि आप ओरो की तरह वैलेंटाइन एंज्वॉय नहीं कर सकते। आप इस बात को भूल जाएं कि वैलेंटाइन सिर्फ कपल्स के लिए होता है बल्कि आप अपना आत्मविश्वास बनाए रखें।
आप सबसे पहले तो अपने आपको प्यार करें, इसके बाद प्लान बनाएं वैलेंटाइन डे एंज्वॉय करने के लिए। आइए जानें, आप अकेले वैलेंटाइन कैसे एंज्वॉय कर सकते हैं।
पार्टी करें सिंगल फ्रेंड्स के साथ
ये जरूरी नहीं कि हर कोई अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन मना रहा है। लेकिन आप अपने ऐसे फ्रेंड्स के साथ पार्टी का प्लान बनाएं जो सिंगल हैं।
इसके बाद आप रात में बाहर डिनर करने का प्लान मनाएं। आप चाहे तो सभी सिंगल फ्रेंड्स मिलकर पब या डिस्को भी जा सकते हैं।
लॉन्ग ड्राइव पर जाएं
अपने पसंदीदा काम करें
आपकी तारीफ करने के लिए कोई पार्टनर नहीं है तो इसका मतलब ये नहीं कि आप तैयार भी नहीं होंगे। आपको वैलेंटाइन डे पर खुश रहने और इस दिन को एंज्वॉय करने के लिए अपने कुछ पसंदीदा काम करने चाहिए।
जैसे अगर आपको किताब पढ़ने का शौक है तो आप इस दिन एक कप कॉफी के साथ अपनी फेवरेट बुक पढ़े, इससे आपका दिन भी अच्छा गुजरेगा। यदि आपका किताब पढ़ने का मूड नहीं है तो आपको मसाज पार्लर जाना चाहिए। जहां आप मसाज लेकर रिलैक्स हो सकते हैं। आपकी हेल्थ के लिए और फ्रेश फील करने के लिए भी मसाज करवाना अच्छा है। आप चाहे तो अपना फेवरेट फूड भी कुक कर सकते हैं।
गिफ्ट खरीदें
आप चाहे तो अपने लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर सेती हैं। कभी-कभी खुद को गिफ्ट देना काफी सुकुन भरा होता है।
फिल्में देखें और म्यूजिक सुने
बेशक आज आपके पास फिल्म देखने के लिए कंपनी नहीं है तो क्या हुआ। आप अपने घर में अपनी पसंदीदा फिल्मों की सीडी लाकर देखें।
आप चाहे तो खुद से पॉपकर्न बनाकर उसे आराम से घर में फिल्म देखते हुए खाएं। आप चाहे तो अपने फ्रेंड्स को घर पर बुलाकर फिल्म देख सकते हैं। अगर आप फिल्म देखने के इच्छुक नहीं है तो यूट्यूब पर अपने फेवरेट म्यूजिक सुनें और उसे एंज्वॉय करें।
कुछ सेक्सी करें
अगर आपको कुछ सेक्सी फीलिंग्स हैं और आप अकेले ही वैलेंटाइन डे को एंज्वॉय करना चाहते हैं तो आप कुछ सेक्सी काम कर सकते हैं।
जैसे आप वाइन या अपनी पसंदीदा ड्रिंक पी सकते हैं आपको पोर्नोग्राफी देखना पसंद है तो आप पोर्न देख सकते हैं। आप चाहे तो सेक्सी म्यूजिक चलाकर बबल बाथ ले सकते हैं।
कुछ ऐसी चीजें भी खरीदें
वैलेंनटाइन डे को ज्यादा ही सेक्सी बनाना चाहते हैं तो आप सेक्स टॉयज खरीद सकते हैं। आप चाहे तो उन्हें एप्लाई कर सकते हैं। या फिर आप खुद को मास्टरबेट करके उत्तेजित कर सकते हैं।
लेकिन ध्यान रहें, इन सब चीजों के बीच आप ना तो सोशल मीडिया साइट्स पर जाएं और ना ही इंटरनेट का इस्तेमाल करें। आप इस दिन को सिर्फ अपने लिए रखें और अपने अंदाज में इसे सेलिब्रेट करें।