फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Don’t do anything you don’t want to

पार्टनर को 'ना' बोलने के लिए अपनाएं ये फंडे

Wed, 24 Sep 2014 03:45 PM IST
Updated Wed, 24 Sep 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
Don’t do anything you don’t want to

कई बार आप भावनाओं में आकर या पार्टनर का दिल रखने के लिए ऐसी चीजें भी कर जाते हैं जिसके लिए आपका मन नहीं मानता।

विज्ञापन


लेकिन सच तो ये है कि आप ऐसा कुछ भी न करें जो आप नहीं करना चाहते हैं। ‘नहीं’ या ‘रुको’ कहने का साहस रखें, जिससे आपके सामने वाले व्यक्ति को पता चल जाए कि आपको ऐसा पसंद नहीं है। यह आम बात है कि सेक्स के दौरान ऐसा भी कुछ हो सकता है, जो आपको पसंद नहीं है। यदि ऐसा होता है तो रुकें और इस बारे में बात करें।

कभी-कभार ‘नहीं’कह देना अच्छा होता है। उदाहरण के लिए कोई ऐसी चीज़ हो सकती है जो आपकी सोच से कम अच्छी लगती है, अथवा आप किसी के साथ सेक्स करने के लिए तैयार नहीं हैं। लेकिन ‘नहीं’ कहना इतना आसान नहीं होता है। ऐसा कहने के लिए आप क्या करें?
विज्ञापन

कैसे मना किया जाए

Don’t do anything you don’t want to

पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपको किसी चीज़ की इच्छा है अथवा नहीं। यदि आप यह निश्चित नहीं कर पा रहे हैं तो बता दें कि आपको सोचने के लिए कुछ और समय चाहिए।

यदि आप किसी बात को मना करना चाहते हैं तो बातचीत के पहले ही वाक्य में ऐसा कह दें। इसके बाद अपने साथी को बताएं कि आपके मना करने के क्या कारण हैं। ऐसा करने से बात जल्दी साफ़ हो जाएगी और आपको घुमा-फिरा कर बात नहीं करनी पड़ेगी।

अपने इस मना करने का कारण समझा दें। लेकिन याद रखें आपको माफ़ी मांगने की कोई ज़रूरत नहीं है।

समझौता या बातचीत करना ठीक है - उदाहरण के लिए, ‘आज नहीं, कल’

आपके मना करने से उनको निराशा होगी या उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचेगी, इस बारे में आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। आपके न चाहते हुए भी किसी को हाँ कहना और अधिक कष्टदायक हो सकता है।

यदि आपने पहले हां कह दिया है तो भी आप कभी भी अपना इरादा बदल सकते हैं। वैसा कह दें।

मना करने की युक्तियां

Don’t do anything you don’t want to

सामने वाले व्यक्ति की आंखों में देखें।

स्पष्ट रूप से कह दें कि जो वह चाहते हैं, वैसा आप नहीं कर सकते।

अपने हाव-भाव पर ध्यान दें (मुस्कुराएं नहीं या नीचे न देखें)

यदि ज़रूरी समझें तो संक्षेप में मना करने का कारण बताएं।

सामने वाले व्यक्ति की प्रतिक्रिया पर ध्यान दें।

यदि ज़रूरी हो तो, तब तक मना करते रहें जब तक उस व्यक्ति की समझ में न आ जाए।

विज्ञापन

मना करने का साहस रखना

Don’t do anything you don’t want to

कई लोग चाहते हुए भी मना करने का साहस नहीं कर पाते हैं। हो सकता है आपके मन में ऐसी कई बातें आएं कि ‘यदि मैंने मना कर दिया तो वह मुझे नापसंद करेंगे।

इसका समाधान यह है कि उन बातों को सकारात्मक सोच में बदल दें:
‘यदि मैं मना कर दूं तो भी मेरे बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेन्ड को बुरा नहीं लगेगा। यदि कोई मेरा सम्मान करते हैं तो किसी बात को मना करने पर भी वह मुझे पसंद करते रहेंगे।’

चुंबन किंतु सेक्स नहीं

Don’t do anything you don’t want to

यदि कोई चीज़ आप नहीं करना चाहते हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है। आपके ऐसे कोई बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेन्ड हो सकते हैं, जो सेक्स करना नहीं चाहते।

या हो सकता है कि आप चुंबन लेना और एक-दूसरे को छूना-सहलाना चाहते हों लेकिन सेक्स करना नहीं चाहते। इसे स्पष्ट कर दें। आपके साथी को आपकी इच्छाओं का सम्मान करना चाहिए। किसी को आपसे कोई भी काम ज़बरदस्ती कराने या ब्लैकमेल करने का कोई अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed