फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   bring out sex closet

सेक्स संबंधी बातों पर खुलकर करें बात, अच्छी है ये वजहें

Wed, 28 Jan 2015 01:50 PM IST
Updated Wed, 28 Jan 2015 01:50 PM IST
bring out sex closet

शादी के अलावा लड़के और लड़की के रिश्तों को भारत में आसान नहीं माना जाता। हाँ, पहले की तुलना में अब प्रेम सम्बन्ध और विवाहपूर्व साथ रहने की बातें अब आम हो गयी हैं। लेकिन भारत का समाज ऐसे संबंधों के लिए मुश्किल ही साबित होता है।



हमारे देश में प्रेम के सार्वजानिक प्रदर्शन को गलत माना जाता है। हाथ पकड़ने पर ही लोग अजीब शक्ल बना लेते हैं, तो इसके आगे की बात करने का सवाल ही नहीं उठता।


यह थोड़ा अजीब है, नहीं? चूंकि दुनिया के किसी भी देश की तुलना में हम सबसे ज़्यादा बच्चे पैदा करते हैं, इसलिए मुझे लगता है की बहुत से भारतीय सेक्स को बेहद पसंद करते होंगे।
विज्ञापन


फिर भी इस विषय पर हम दुनिया के सबसे दखियानुसी लोग हैं। और अजीब बात यह है की हमें अपनी दखियानुसी पर गर्व है।

विस्फूट के लिए तैयार

bring out sex closet

जब तक मध्य एशियाई लोगों ने हम पर आक्रमण नहीं किया था, हमारी महिलाएं तन के ज़्यादा ढकने में विश्वास नहीं करती थी। और अभी कामसूत्र नाम की किताब के बारे में तो बात भी शुरू नहीं कर रहा।

तो आखिर अब क्या हो गया? नैतिकता और सभ्यता के नाम पर हमने एक बनावटी समाज बना लिया है। वो समाज जो अब विस्फूट की कगार पर खड़ा है। मेरे पास ये साबित करने का कोई तरीका तो नहीं, लेकिन इतिहास गवाह है।

बाथरूम में होती है हरकतें

bring out sex closet

दिल्ली में लड़कियां और प्रेमी युगल अँधेरे से आतंकित रहते है। महफूज़ जगह की कमी, यातायात, कानून और व्यवस्था की कमी के कारण वह्शी पुरुष अक्सर ये सुनिश्चित करते हैं की लड़कियां देर रात बहार निकलने में सुरक्षित महसूस ना करें।

 इन भेड़ियों से बचने के लिए उन्हें घर में दुबक के रहना पड़ता है।
 
इसके फलस्वरूप लड़कों को काफी कुछ करने का मौका मिलता है, क्यूंकि उन्हें दिन या रात सोचने की आवश्यकता नहीं पड़ती। मुझे तो दिल्ली के सुनसान रिहाय्शियों और बाथरूम के बारे में पता है जहाँ वो सब होता है जो कहीं और होना चाहिए।

मतलब की बात

bring out sex closet

तो अपने मुद्दे पर लौटते हुए मैं आपको एक कल्पना बताता हूँ। क्या आपको नहीं लगता की हमारा समाज अधिक प्रसन्न समाज होता यदि युवा लोगों के लिए ऐसे स्थान होते जहाँ उन्हें किसी से डरना न पडे?

जी नहीं, मैं सेक्स पार्क की बात नहीं कर रहा, लेकिन शायद ऐसी पार्किंग जहाँ पुलिस वालो के आने पर रोक हो।
 
कुछ लोगों को मेरी इस बात से आपति होगी जो कहेंगे की ऐसे स्थान हिंसा का केंद्र बन जायेंगे, लेकिन मेरा मौलिक अच्छापन और आत्मनियंत्रण से भरोसा उठा नहीं है।

हमें उस चीज़ की फ़िक्र होती है जिस से हम प्यार करते हैं। और वो लोग जो अपनी बेटियों के बारे में चिंतित है, तो मैं आपको विश्वास दिला दूँ की ये शायद उन स्थानों से ज़्यादा सुरक्षित होगा जहाँ शायद आपकी बेटी अभी जाती हो। अक्सर ऐसे स्थानों से ही सामूहिक बलात्कारों की खबरें आती हैं।

सुरक्षित समाज

bring out sex closet

मैं यह बिलकुल नहीं कह रहा की सेक्स एक सार्वजानिक चीज़ बन जाए। लेकिन शायद हम इस पर इतना बवाल ना खड़ा करें तो लोग इस सम्बन्ध में ज़्यादा ज़िम्मेदारी से काम लें। क्यूंकि सेक्स को अब गुप्त न रखने का समय आ चूका है।

हम लोगों को प्यार और सम्भोग करने से नहीं रोक सकते। लेकिन इसे सुरक्षित बनाने का प्रयास तो अवश्य कर सकते हैं।

तो मेरे प्यारे समाज सेवक और मीडिया वाले लोगों से मेरी पठन है की अपने ऊँचे नैतिक नियमों को थोड़ी ढील दो, अश्लील चित्रों से भरे अपने फ़ोन फ़ेंक कर समाज को सुरक्षित बनाने की और कदम बढ़ाये। और इसके लिए पहले से ही धन्यवाद।

(कुबेर शर्मा के ‌विचार)

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed