फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   best of 2018: best four bollywood weddings which become talk of the town this year

Best of 2018: शाही शानो-शौकत की वजह से चर्चा में रहीं बॉलीवुड की ये 5 शादियां, जमकर खर्च हुआ पैसा

Wed, 19 Dec 2018 05:52 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफ स्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफ स्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Wed, 19 Dec 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
best of 2018:  best four bollywood weddings which become talk of the town this year
बॉलीवुड में इस साल फिल्मों से ज्यादा शादियों के चर्चे रहे - फोटो : amar ujala

साल 2018 विदा ले रहा है। यह साल कई तरह से चर्चा में रहा। इस साल शाही और महंगी शादियों ने भी पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। खासतौर पर बॉलीवुड में इस साल फिल्मों से ज्यादा शादियों के चर्चे रहे। इस साल के शुरुआत से लेकर साल के अंत तक बॉलीवुड में शादी की शहनाइयां गुंजती रही। सितारों की शादी के साथ उनके कपड़े, गहने, शादी की सजावट से लेकर मेकअप तक ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। आइए इस साल जानते हैं किसकी शादी में क्या था यादगार।  

विज्ञापन

best of 2018:  best four bollywood weddings which become talk of the town this year
Deepika Padukone and Ranveer Singh - फोटो : twitter

दीपवीर की शाही शादी- दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में अपनी शादी रचाई और लगातार चर्चा में बने रहे। बताया यह भी जा रहा है कि बॉलीवुड में इन दोनों की शादी अब तक की सबसे महंगी शादी रही। बता दें दीपिका और रणवीर ने दो रीति-रिवाजों से शादी की। पहले दिन कोंकणी और फिर दूसरे दिन सिंधी रीति-रिवाज से शादी की। शादी में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा लेक कोमो की फूलों से की गई सजावट। यह सजावट बहुत ही महंगे फूलों से की गई थी। दीपिका-रणवीर के ब्राइडल ड्रेस को सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका के लहंगे की कीमत 8.5 लाख रुपए थी। खबर है दीपिका-रणवीर ने खुद के लिए मुबंई के जुहू में 50 करोड़ का घर खरीदा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

best of 2018:  best four bollywood weddings which become talk of the town this year
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी ने भारतीय मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी - फोटो : File Photo

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी- दीपिका-रणवीर के बाद बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी ने पूरी दुनिया की मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरीं। प्रियंका हमेशा से चाहती थीं कि वो एक राजकुमारी की तरह दुल्हन बनें। इस वजह से उन्होंने जोधपुर के उमेद भवन में शादी करने का फैसला किया। इस रॉयल वेडिंग में करीब 200 मेहमान शामिल हुए थे। मेहमानों के आने-जाने के लिए खास जेट प्लेन का इंतजाम किया गया था। खबरों की मानें तो प्रियंका-निक ने अपनी शादी को रॉयल बनाने में करोड़ों रुपए लुटा दिए। चार दिन तक चलने वाली इस शादी को जिसने देखा उसने यही कहा कि जैसे किसी राजा-महाराजा की शादी हुई हो। 4 दिन तक उमेद भवन को बुक करने के लिए प्रियंका-निक ने 3.3 करोड़ रुपए दिए। 

विज्ञापन

best of 2018:  best four bollywood weddings which become talk of the town this year
देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी को देश की सबसे महंगी शादी बताई जा रही है - फोटो : Instagram

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी को- देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी देश की सबसे महंगी शादी बताई जा रही है। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई इटली के लेक कोमो में हुई, जहां अंबानी परिवार और पीरामल परिवार के लोग मौजूद थे। साथ ही बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी मौजूद थीं। अंबानी परिवार ने बेटी ईशा की प्री-वेडिंग उदयपुर के उदय विलास में किया। यहां अंबानी परिवार पीरामल परिवार के साथ अमिताभ बच्चन आमिर खान,शाहरुख खान और कई बॉलीवुड के सितारे मौजूद थे। मुबंई से उदयपुर पहुंचने के लिए चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था की गई थी। वहीं ईशा की शादी उनके घर इंटीलिया से हुई। इस शादी में भी कई करोड़ रुपये खर्च हुए। 

best of 2018:  best four bollywood weddings which become talk of the town this year
सोनम कपूर की शादी साल की सबसे चर्चित सेरेमनी में से एक रही - फोटो : Instagram

सोनम कपूर की शादी- साल की सबसे चर्चित सेरेमनी में से एक रही सोनम कपूर की शादी। शादी की सभी रस्में सिख रीति-रिवाज से हुईं। इस आलीशान शादी के वेन्यू की सजावट भी महंगे फूलों और कैंडल से की गई थी। सोनम की शादी उनकी मौसी के बंगले से हुई। शादी का वेन्यू बेहद शानदार था। मंडप के आसपास खुशबूदार कैंडल और मोगरे के फूल सजाए गए थे। ये कैंडल 'जो मैलोन' ब्रांड के थे, जिन्हें केट मिडिलटन और प्रिंस विलियम की रॉयल वेडिंग में भी इस्तेमाल किया गया था। ये कैंडल्स स्पेशली लंदन से मंगवाए गए थे। एक कैंडल की कीमत करीब 7 हजार रुपए थी। सेरेमनी में अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन, करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर, करिश्मा कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी, बोनी, अंशुला कपूर, रणवीर सिंह, रानी मुखर्जी पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed