{"_id":"6421f95c-9c80-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"7-rules-to-a-better-life-kaitrina-kaif","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्दी लाइफः कैटरीना के 7 मंत्र","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
हेल्दी लाइफः कैटरीना के 7 मंत्र
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 24 Sep 2013 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर कोई ये जानना चाहता है कि कैटरीना कैफ की खूबसूरती का राज क्या है?
विज्ञापन
कैटरीना अपने आपको कैसे फिट रखती है। कैटरीना की हेल्दी लाइफ जीने के मंत्र क्या हैं।
तो आइए जानें कैटरीना की जुबानी उनकी हेल्दी लाइफ के 7 मंत्र।
1
किसी से नफरत मत करो
कैटरीना हेल्दी लाइफ स्टाइल के लिए मानती है कि लाइफ में आपको किसी से नफरत नहीं करनी चाहिए।
आपको किसी से नफरत हो तो कैटरीना का ये मंत्र जरूर याद रखना फिर आपकी नफरत खुद-ब-खुद कम हो जाएगी।
2
साधारण जीवन जियो
कैटरीना मानती है कि हेल्दी लाइफ के लिए साधारण जीवन जीना बेहद जरूरी है। आपको सीधी-सिंपल लाइफ जीनी चाहिए।
3
बहुत ज्यादा ख्वाहिशें ना रखें
बेहतरीन जीवनशैली के लिए कैटरीना के मुताबिक, जिंदगी से बहुत कम ख्वाहिशें रखनी चाहिए। आप जितनी कम ख्वाहिशें रखेंगे आप उतना ही खुश रहेंगे।
4
मदद करें
कैटरीना के मुताबिक, बेहतरीन जीवनशैली के लिए जरूरी है कि आप देना सीखें। आप जितना ज्यादा लोगों की मदद करेंगे, आपके लिए उतना ही बेहतर होगा।
5
हमेशा मुस्कुराएं
कैटरीना कैफ मानती हैं कि हेल्दी लाइफ के लिए जरूरी है कि आप हमेशा मुस्कुराएं।
6
प्यार के साथ जीएं
हेल्दी लाइफ के लिए जरूरी है कि आप प्यार के साथ जीएं। आप प्यार बांटते चलें और सबको प्यार देकर खुश रहें।
7
भगवान पर विश्वास करें
कैटरीना के मुताबिक, अगर आप भगवान में विश्वास रखते हैं तो आप बेहतरीन जीवनशैली जी सकते हैं।
(ये सभी टिप्स कैटरीना कैफ के ट्विटर एकाउंट से लिए गए हैं।)