फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Raksha Bandhan 2024 Thali Decoration Ideas For Rakhi

Raksha Bandhan 2024: राखी की थाली कैसे सजाएं, यहां से मिलेंगे सुंदर आइडिया

Mon, 19 Aug 2024 12:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 19 Aug 2024 12:02 AM IST
सार

इन दिनों रक्षाबंधन के लिए सुंदर राखी की थाली बाजार में मिल जाएगी लेकिन आप चाहें तो आसानी से घर पर ही राखी की थाली सजा सकते हैं। यहां रक्षाबंधन के लिए पूजा की थाली को सजाने के कुछ शानदार आइडिया बताए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2024 Thali Decoration Ideas For Rakhi
राखी की थाली - फोटो : amar ujala

विस्तार

Raksha Bandhan 2024 : 19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन है। रक्षाबंधन के मौके पर बहन भाई के लिए पूजा करती हैं। उनके माथे पर तिलक लगाकर लंबी आयु की कामना करती हैं और कलाई पर रक्षा सूत्र रूपी राखी बांधती हैं। इसी के साथ भाई बहन एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं और राखी का पर्व मनाते हैं। रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए आपको एक पूजा की थाली की जरूरत होती है, जिसमें राखी, तिलक के लिए रोली और अक्षत रखा जाता है। राखी की थाली में एक दीपक भी जलाते हैं।

विज्ञापन


इन दिनों रक्षाबंधन के लिए सुंदर राखी की थाली बाजार में मिल जाएगी लेकिन आप चाहें तो आसानी से घर पर ही राखी की थाली सजा सकते हैं। यहां रक्षाबंधन के लिए पूजा की थाली को सजाने के कुछ शानदार आइडिया बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


राखी की थाली की सजावट

रिबन और गोटे से सजाएं


राखी की थाली को सजाने के लिए रंग बिरंगे रिबन के साथ ही गोटी पट्टी, शीशे आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फूलों से सजावट

सिर्फ गेंदे के फूलों से भी राखी की थाली की सुंदर सजावट की जा सकती है। सजावट का यह तरीका आसान और आकर्षक है।

नेलपेंट्स से सजाएं

पूजा की थाली को रंग-बिरंगे नेल पेंट्स से भी सजा सकते हैं। नेल पेंट से थाली में गोल आकृति या कोई डिजाइन बनाएं। फिर पूजा का सामान रखें।

केले के पत्ते से सजावट

केले के पत्ते को थाली के आकार का काटकर पूजा की थाली पर बिछा सकते हैं। उसके ऊपर कुमकुम रोली, राखी और दीपक रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed