फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Raksha bandhan 2024 DIY Rakhi How to make rakhi at home easy and beautiful

Raksha Bandhan 2024: भाई के लिए घर पर तैयार करें खूबसूरत राखी, नोट कर लें आसान तरीका

Mon, 19 Aug 2024 12:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 19 Aug 2024 12:02 AM IST
सार

भाई के लिए अगर आप घर पर ही खुद से राखी बना सकते हैं। अपने हाथों से बनी राखी भाई की कलाई पर बांधने की भावना ही खास होगी। आइए जानते हैं कि घर पर आसानी से राखी कैसे बना सकते हैं।

विज्ञापन
Raksha bandhan 2024 DIY Rakhi How to make rakhi at home easy and beautiful
राखी डिजाइन - फोटो : instagram

विस्तार

Raksha Bandhan 2024 DIY Rakhi: 19 अगस्त को रक्षाबंधन है। भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित यह दिन हिंदू धर्म में प्रमुख त्योाहारों में से एक है। इस दिन बहन भाई के माथे पर तिलक करके कलाई पर राखी बांधती हैं। राखी रक्षासूत्र है जो इस मान्यता के साथ बाधा जाता है कि ये भाई की रक्षा करेगा। इसी के साथ बहन भाई की लंबी आयु की कामना करती है। 

विज्ञापन


लड़के की कलाई पर बंधा रक्षासूत्र या राखी इस बात का प्रतीक है कि वह एक भाई है। उसकी बहन है, जिसकी सुरक्षा और सम्मान भाई की जिम्मेदारी है। रक्षाबंधन के मौके पर कई तरह की डिजाइन की राखी मिल जाती हैं। रुद्राक्ष वाली राखी से लेकर फूलों वाली राखी, चांदी या सोने की राखी या अब कस्टमाइज्ड राखी का ट्रेंड है। आप अपने भाई के नाम, पर्सनैलिटी या पसंद के मुताबिक राखी डिजाइन करवा सकते हैं। 
विज्ञापन


हालांकि भाई के लिए अगर आप घर पर ही खुद से राखी बना सकते हैं। अपने हाथों से बनी राखी भाई की कलाई पर बांधने की भावना ही खास होगी। आइए जानते हैं कि घर पर आसानी से राखी कैसे बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




राखी बनाने के लिए सामग्री


रेशमी डोरियां, जरी धागा, मोती या अक्षर वाले बीट्स, गोंद, कैंची।


राखी कैसे बनाएं ?

पर्ल या बीट्स वाली राखी बनाने का तरीका


-रेशम की डोरी को चोटी की तरह गूथ लीजिए।

-इसके दोनों सिरों को बंद करके जरी का धागा चोटी की बीच में से निकालते हुए सफाई से लपेटें।

-बीच-बीच में मोती या भाई के नाम के अक्षर वाले बीट्स पिरो सकते हैं

-भाई के नाम वाली कस्टमाइज्ड राखी तैयार है।

---------------------------xxx----------------------------

रुद्राक्ष वाली राखी बनाने का तरीका

-अगर आप रुद्राक्ष पहनता है तो उसके लिए रुद्राक्ष वाली राखी बना सकते हैं।

-बीट्स या मोती वाली राखी के जैसे ही तीन रंगीन रेशमी डोरियों को चोटी की तरह गूंथ लें।

-कलावा या रक्षा सूत्र में रुद्राक्ष को पिरोकर दोनों तरफ से गांठ लगा लें ताकि रुद्राक्ष एक ही जगह पर रहे।

-रेशमी डोरी के बीच रुद्राक्ष को चिपकाएं या सिलें।

-रुद्राक्ष वाली राखी तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed