फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Painkilling drug increases the risk of death said cdc

दर्द निवारक नशीली दवाओं से बढ़ता है मौत का खतरा

Sat, 19 Mar 2016 01:12 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ मिलफोर्ड (अमेरिका)
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ मिलफोर्ड (अमेरिका) Updated Sat, 19 Mar 2016 01:12 AM IST
सार

  • डॉक्टरों को हिदायत
  • मरीजों को सीमित मात्रा में ही दी जाए ये दवाइयां
  • दर्द से निजात दिलाने के लिए ली जाने वाली  दवाइयों से ओवरडोज का खतरा

विज्ञापन
Painkilling drug increases the risk of death said cdc
- फोटो : GettyImages

विस्तार

तेज दर्द से जूझ रहे लोगों को डॉक्टर अक्सर ऑक्सीकॉन्टिन, विकोडिन जैसी मादक दवाएं देते हैं, ताकि उन्हें दर्द से तुरंत राहत मिल सके। हालांकि मॉर्फीन जितनी नशीली ये दवाएं सेहत के लिए नए खतरे पैदा कर रही हैं। ये दवाएं दर्द से निजात दिलाने की बजाय मरीज को दवाइयों के ओवरडोज का शिकार बना रही हैं। यही नहीं, इससे मौत का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। ऐेसे में अमेरिका के रोग नियंत्रण व बचाव केंद्र (सीडीसी) ने सभी डॉक्टरों को हिदायत दी है कि वे अपने मरीजों को इन मादक दवाइयां देने से बचें।

विज्ञापन


 सीडीसी के मुताबिक अमेरिका में पेनकिलर के ओवरडोज से हर दिन करीब 40 लोगों की मौत होती है। वहीं, 2013 में 19 लाख लोग ओवरडोज के शिकार हुए थे और वे इन नशीली दवाओं के आदि हो गए थे। सीडीसी ने इस संबंध में जो दिशानिर्देश जारी किए हैं, उससे कैंसर रोगियों को बाहर रखा गया है।
विज्ञापन


तेज दर्द से जूझने वाले लोगों को डॉक्टर इन मादक दवाइयों को लिखकर देते हैं, लेकिन सीडीसी के मुताबिक ये दवाईयां दर्द कम करने से ज्यादा स्वास्थ्य को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा रहे हैं और लोग इसके आदि हो रहे हैं, जिससे मृत्यु का खतरा भी पैदा हो गया है। ऐसे में इन नशीली दवाओं का जितना कम सेवन किया जाए, उतना बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed