फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Krishna Janmashtami 2024 Jhanki Decoration ideas and Items List For Shopping

Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर सजानी है झांकी तो बना लें जरूरी सामान की सूची

Mon, 26 Aug 2024 08:57 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 26 Aug 2024 08:57 AM IST
सार

अगर आप भी इस जन्माष्टमी झांकी सजाने की योजना बना रहे हैं तो झांकी सजाने के लिए कुछ जरूरी सामान जरूर होना चाहिए। यहाँ कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी सजाने के लिए जरूरी सामान की सूची दी गई है।
 

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024 Jhanki Decoration ideas and Items List For Shopping
कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी - फोटो : instagram

विस्तार

Krishna Janmashtami Jhanki Decoration : 26 अगस्त 2024 को कृष्ण जन्माष्टमी है। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। हर साल जन्माष्टमी के दिन बाल गोपाल की पूजा की जाती है और घर के मंदिर को मथुरा वृंदावन की तरह सजाया जाता है, जिसे झांकी कहते हैं।

विज्ञापन


कृष्ण जन्माष्टमी पर घर में झांकी सजाने की परंपरा बहुत लोकप्रिय है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव है, और झांकी के माध्यम से उनके जीवन की लीलाओं का चित्रण किया जाता है।
विज्ञापन


अगर आप भी इस जन्माष्टमी झांकी सजाने की योजना बना रहे हैं तो झांकी सजाने के लिए कुछ जरूरी सामान जरूर होना चाहिए। यहाँ कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी सजाने के लिए जरूरी सामान की सूची दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जन्माष्टमी की झांकी सजाने के लिए जरूरी सामान

भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति या बाल गोपाल

जन्माष्टमी की झांकी सजाने के लिए बाल गोपाल की मूर्ति या कृष्ण प्रतिमा सबसे महत्वपूर्ण होती है। ये झांकी का केंद्रबिंदु होती है। इसके लिए आप बांसुरी बजाते कान्हा, मां यशोदा के साथ बाल स्वरूप में कन्हैया या झूले पर बैठे बाल गोपाल, किसी भी तरह की मूर्ति का चयन कर सकते हैं।

झूला या पालना

भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के लिए झूला या पालना बहुत महत्वपूर्ण होता है। झांकी में झूला रखते समय उसे भी सुंदर सजावटी कपड़े, फूलों और मोतियों से सजा सकते हैं।

कपड़े और आभूषण

बाल गोपाल या श्रीकृष्ण की मूर्ति के लिए विशेष पोशाक होनी चाहिए। ये पोशाक विशेष रूप से जन्माष्टमी के लिए डिजाइन की जाती हैं। इसके अलावा बाल गोपाल के श्रृंगार के लिए पीताम्बर, मुकुट, मोर पंख, कानों की बाली, माला आदि आवश्यक होती है।

झांकी की सजावट के लिए कपड़े

झांकी की पृष्ठभूमि सजाने के लिए रंगीन कपड़े, चुनरी, या बंधेज का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप अलग-अलग रंगों के कपड़े लेकर झांकी के विभिन्न हिस्सों को सजा सकते हैं।

फूल और माला

ताजे फूलों और माला का प्रयोग झांकी को सजाने के लिए किया जाता है। गुलाब, गेंदा और कमल के फूलों की माला से झूले, मूर्ति, और झांकी की सजावट की जाती है।

रंगीन लाइट्स और दीपक

रंग-बिरंगी लाइट्स (फेयरी लाइट्स) और दीपक झांकी को और भी सुंदर बनाते हैं। झांकी के चारों ओर दीपक और लाइट्स लगाने से यह और भी आकर्षक दिखाई देती है।

Krishna Janmashtami 2024 Jhanki Decoration ideas and Items List For Shopping
कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी - फोटो : instagram

झांकी के लिए आकृतियाँ और खिलौने

भगवान कृष्ण के जीवन की विभिन्न लीलाओं को दर्शाने के लिए छोटे-छोटे खिलौने, गायों, गोपियों, गोवर्धन पर्वत, और वृंदावन के दृश्य आदि का उपयोग किया जा सकता है। इनसे झांकी में वास्तविकता का आभास होता है।

धान की पौध या नकली पेड़-पौधे

झांकी को प्राकृतिक रूप देने के लिए धान की पौध, नकली पेड़-पौधे, और अन्य हरे पौधों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे झांकी और भी सुंदर दिखाई देगी। आसपास छोटे छोटे फूलों के गमले भी सजा सकते हैं।

मोर पंख और शंख

भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े प्रतीक जैसे मोरपंख और शंख का उपयोग भी झांकी सजाने में किया जाता है। मोर पंख को झूले और कृष्ण की मूर्ति के पास सजाया जा सकता है।

रंगोली के लिए रंग

जन्माष्टमी की झांकी के चारों ओर रंगोली बना सकते हैं। रंगोली बनाने के लिए विभिन्न रंगों का इस्तेमाल होता है। यह झांकी को और भी शुभ और आकर्षक बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed