फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Karwa chauth moon not visible clouds haze pollution chand na dikhe to kaise khole vrat

करवा चौथ पर बादल, धुंध या प्रदूषण के कारण चांद न दिखे तो क्या करें? जानें जरूरी बातें

Thu, 29 Oct 2026 10:22 AM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 29 Oct 2026 10:22 AM IST
सार

Karwa Chauth 2026:  करवा चौथ की रात को चांद के दर्शन और पूजन के बाद व्रत पूरा माना जाता है। लेकिन अगर आसमान में बादल, धुंध या प्रदूषण के कारण चांद के दर्शन न हो पाए तो महिलाएं इस उपाय से करवा चौथ व्रत खोल सकती हैं। 

विज्ञापन
Karwa chauth moon not visible clouds haze pollution chand na dikhe to kaise khole vrat
चांद न दिखे तो कैसे करें पूजा - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Chand Na Dikhe To Kaise Khole Vrat: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को करवा माता की पूजा और कथा सुनने के बाद चांद के दर्शन कर अर्घ्य देने और व्रत खोलने की परंपरा है। हालांकि, कई बार बारिश, धुंध, प्रदूषण या आसमान में बादल छाए रहने के कारण चांद दिखाई नहीं देता। ऐसी स्थिति में महिलाओं के मन में सवाल उठता है कि चांद के दर्शन न होने पर व्रत कैसे खोलें और पूजा किस तरह पूरी करें। अगर करवा चौथ की रात आपके शहर में भी चांद नजर न आए, तो ऐसे में कुछ उपाय करके करवा चौथ का व्रत बिना चांद के दर्शन किए खोला जा सकता है।  

विज्ञापन



चांद न दिखने पर कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत?


1. भगवान शिव के दर्शन करके खोलें व्रत

करवा चौथ की रात खराब मौसम या आसमान में बादल छाए रहने के कारण चांद नजर न आए, तो महिलाएं भगवान शिव की पूजा कर सकती हैं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव के मस्तक पर चंद्रमा विराजमान हैं। ऐसे में कुछ लोग शिवजी के दर्शन को चांद के प्रतीकात्मक दर्शन से जोड़ते हैं। ऐसे में करवा चौथ पर चांद का दर्शन माना जाएगा और सभी तरह का शुभ फल प्राप्त होगा। शिव मंदिर जाकर भी भगवान शिव के दर्शन करके व्रत खोल जा सकता है।

विज्ञापन



2. वीडियो कॉल से करें चांद के दर्शन
अगर आप जिस शहर में रहते हैं और वहां पर चांद न दिखाई दे तो दूसरे शहर में रहने वाले अपने घर-परिवार के सदस्यों से वहां पर निकले चांद की वीडियो कॉल से चांद के दर्शन करके व्रत खोला जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



3. चांदी के सिक्के और दर्पण का प्रयोग 
कुछ जगहों पर अगर चांद के दर्शन करवा चौथ के दिन न हो तो थाली में चांदी का सिक्का रखें और उसमें पानी भर दें और दर्पण से इसे चांद के प्रतीक के रूप में इसके दर्शन करके व्रत खोलें। 


4. पंचांग से चंद्रोदय के समय पर अर्घ्य दें
जब आसमान में चांद न दिखाई दे तो आपके शहर के पंचांग के आधार पर चंद्रोदय का समय देखें और उसी समय चांद की दिशा की तरफ मुंह करके पूजा, प्रार्थना और अर्घ्य देकर व्रत का पारण करें। 



5. चावल से चांद की आकृति बनाकर व्रत खोलें
करवा चौथ के दिन खराब मौसम और बारिश के चलते अगर आपके शहर में चांद न दिखाई दे तो पूजा की थाली या फिर लाल कपड़े पर चावल के ढेर पर रोली-अक्षत से चांद की आकृति बनाएं और इसे असली चांद समझकर अर्घ्य देकर व्रत पूरा करें। 


करवा चौथ 2026: चांद से पहले आपकी खूबसूरती पर ठहरेंगी सबकी नजरें, ट्राई करें ये खूबसूरत और स्टाइलिश हेयरस्टाइल


करवा चौथ 2026: लाल रंग की साड़ी से लेकर सूट तक में दिखेंगी बेहद खूबसूरत, इन अभिनेत्रियों से लें प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed