फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   International Men's Day 2024 Kab Hai Date Theme History and Significance in Hindi

International Men's Day 2024: क्यों मनाते हैं अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस? जानिए इस दिन का महत्व और थीम

Mon, 18 Nov 2024 03:45 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 18 Nov 2024 03:45 PM IST
सार

पुरुषों के मानसिक विकास, लैंगिग समानता और सकारात्मक गुणों की सराहना करने के उद्देश्य से हर साल अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। पुरुष राष्ट्र, समाज और परिवार का अडिग स्तंभ है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि पुरुष दिवस मनाने की मुख्य वजह क्या है। 

विज्ञापन
International Men's Day 2024 Kab Hai Date Theme History and Significance in Hindi
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस क्यों मनाया जाता है - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

International Men's Day 2024 : महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि समाज और राष्ट्र का विकास केवल महिला या केवल पुरुष पर निर्भर नहीं करता। इसके लिए महिला और पुरुष दोनों की अहमियत और योगदान जरूरी है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में काफी काम किया जा रहा है, हालांकि पुरुषों की भलाई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की भी जरूरत है।

विज्ञापन


पुरुषों के मानसिक विकास, लैंगिग समानता और सकारात्मक गुणों की सराहना करने के उद्देश्य से हर साल अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। पुरुष राष्ट्र, समाज और परिवार का अडिग स्तंभ है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि पुरुष दिवस मनाने की मुख्य वजह क्या है। कब और क्यों अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाने की शुरुआत हुई, इस दिन का महत्व और थीम जानिए।
विज्ञापन


पुरुष दिवस कब मनाते हैं?


हर साल 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। करीब 60 से अधिक देश पुरुष दिवस मनाते हैं। इस मौके पर कई तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार कब मनाया गया पुरुष दिवस?

पहली बार 1923 में पुरुष दिवस मनाने की मांग उठी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की तर्ज पर 23 फरवरी को वैश्विक स्तर पर पुरुष दिवस मनाने की मांग उठाई गई। इसके लिए अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और माल्टा के संगठनों को आमंत्रित किया गया। ओस्टर ने पुरुष दिवस से जुड़े कार्यक्रमों की मेजबानी दो साल तक की। 1995 तक बहुत कम संगठन इन आयोजनों का हिस्सा बने। परिणामस्वरूप कार्यक्रम का आयोजन बंद कर दिया गया।

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस का इतिहास

त्रिनिदाद और टोबैगो में वेस्ट इंडीज विश्वविद्यालय के इतिहास के प्रोफेसर डॉ. जेरोम तिलक सिंह ने 1999 में पहली बार 19 नवंबर को पुरुष दिवस मनाया। प्रोफेसर ने अपने पिता के जन्मदिन के मौके पर ये दिन मनाया। उन्होंने पुरुषों के मुद्दों को उठाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। 19 नवंबर 2007 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया गया।


अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस 2024 की थीम

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस को हर साल एक विशेष थीम के आधार पर मनाया जाता है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस 2024 की थीम " पुरुष स्वास्थ्य चैंपियन (Men's Health Champions)" है। ये थीम लड़कों व पुरुषों के स्वास्थ्य में सुधार पर केंद्रित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed