देखभाल: बच्चे की पढ़ाई में नहीं लग रहा मन? कहीं गलत स्टडी टेबल तो नहीं है वजह!
Best Study Table for Kids: पढ़ाई में सफलता, मेहनत के साथ ही सही अध्ययन वातावरण पर भी निर्भर करती है। ऐसे में एक उपयुक्त स्टडी टेबल सेहत के साथ आराम, एकाग्रता और बेहतर प्रदर्शन का मजबूत आधार बन सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेणु फ्रांसिस
भारतीय छात्रों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि गलत आकार की स्टडी टेबल पर पढ़ाई करने से कंधे, कलाई और घुटनों में दर्द व असुविधा की समस्या हो जाती है। अध्ययन में 13 वर्ष आयु के 67.7% छात्रों की बैठने की मुद्रा (पोश्चर) खराब पाई गई, जिसका असर उनकी एकाग्रता और पढ़ाई की क्षमता पर होता है। ऐसे में माता-पिता के लिए जरूरी है कि वे बच्चे की उम्र और जरूरत के अनुसार सही स्टडी टेबल का चयन करें, ताकि उनको सेहत और सफलता, दोनों मिलें।
उम्र के अनुसार चुनाव
- स्टडी टेबल हमेशा बच्चे की उम्र, लंबाई और जरूरत के अनुसार चुनें।
- तीन से छह वर्ष के बच्चों के लिए कम ऊंचाई वाली, गोल किनारों और वाटरप्रूफ टॉप वाली टेबल बेहतर रहती है।
- बड़े बच्चों के लिए ऐसी टेबल चुनें, जिस पर बैठने के बाद पैर जमीन पर पूरी तरह टिकें और कोहनी लगभग 90 डिग्री के कोण पर रहे।
- सही ऊंचाई वाली टेबल शरीर पर अनावश्यक दबाव कम करती है और बच्चा लंबे समय तक पढ़ पाता है।
मजबूत, सुरक्षित और टिकाऊ
- बच्चों के लिए मजबूत हार्डवुड या अच्छी गुणवत्ता वाली स्टडी टेबल उपयुक्त रहती है।
- उनकी टेबल के किनारे गोल होने चाहिए, ताकि चोट लगने का खतरा न रहे।
- उस पर नॉन-टॉक्सिक और स्क्रैच-रेजिस्टेंट फिनिश हो तो बेहतर है।
- साथ ही टेबल इतनी मजबूत होनी चाहिए, जो बच्चे के झुकने या हल्के दबाव से डगमगाए नहीं।
- अच्छी गुणवत्ता वाली टेबल लंबे समय तक उपयोग में रहती है और सुरक्षा सुनिश्चित करती है।
पर्याप्त स्टोरेज
- बिखरा सामान अक्सर पढ़ाई में बाधा बनता है, इसलिए ऐसी स्टडी टेबल चुनें, जिसमें दो-तीन ड्रॉअर या शेल्फ हों।
- स्टेशनरी, नोटबुक और किताबें अलग-अलग रखने की सुविधा होने से बच्चा आसानी से अपनी चीजें व्यवस्थित रख सकता है।
- डेस्क ऑर्गेनाइजर का उपयोग छोटे सामान को व्यवस्थित रखने में मदद करता है।
- एक साफ और व्यवस्थित स्टडी टेबल एकाग्रता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है।
सही कुर्सी का साथ
- अच्छी स्टडी टेबल के साथ सही कुर्सी का होना प्रभावी और आरामदायक पढ़ाई के लिए बहुत जरूरी है।
- अगर यह संगम सही हो तो बच्चा पढ़ाई पर फोकस कर पाता है।
- सही ऊंचाई वाली कुर्सी शरीर को उचित सहारा देती है, जिससे पीठ, गर्दन और कंधों पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ता।
- इससे लंबे समय तक बैठकर भी थकान कम होती है और एकाग्रता बनी रहती है।
- यदि टेबल और कुर्सी का संतुलन सही हो तो बैठने की मुद्रा भी सही रहती है, जिससे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
- इसलिए बेहतर अध्ययन, अच्छी सेहत और अधिक कार्यक्षमता के लिए उपयुक्त स्टडी टेबल के साथ सही कुर्सी का चुनाव जरूर करें।