फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Home Remedies ›   Research Shows Cleaning Wipes And Dish Washing Sponges Are More Unhygienic Than Toilet Seat

सावधान! टॉयलेट सीट से हजारों गुना गंदी है आपके किचन में रखी यह चीज, काम आएंगे ये टिप्स

Sat, 24 Feb 2018 09:12 AM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Sat, 24 Feb 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
Research Shows Cleaning Wipes And Dish Washing Sponges Are More Unhygienic Than Toilet Seat
Kitchen

देशभर में स्वच्छता अभियान को लेकर लगातार जागरुकता अभियान चल रहे हैं। आप भी अपने घर और आसपास के इलाकों को साफ रखने की कोशिश करते होंगे। खासतौर पर जहां खाना बनता है यानी कि अपने किचन को तो साफ रखते ही होंगे।

विज्ञापन


अपने किचन को साफ रखने के लिए आप वाइप का इस्तेमाल भी करते होंगे, कई बार एंटी बैक्टेरियल वाइप का इस्तेमाल भी करते होंगे। लेकिन क्या इसके इस्तेमाल से आपका किचन वाकई साफ होता है। यह जानने के लिए एक टेस्ट किया गया जहां तीन परिवारों को एक अस्थाई किचन दिया।
विज्ञापन


टेस्ट की शुरुआत में सभी परिवारों को अपने किचन को एंटी बैक्टेरियल वाइप से अच्छे से साफ करने को कहा गया। फिर उस जगह को आम किचन की तरह इस्तेमाल करने को कहा गया। हमने किचन को साफ रखने के लिए उन्हें वाइप का लगातार इस्तेमाल करने की हिदायत दी। हम देखना चाहते थे कि किचन कितने देर तक साफ रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या सफाई वक्त की बर्बादी है?

Research Shows Cleaning Wipes And Dish Washing Sponges Are More Unhygienic Than Toilet Seat
Kitchen

उसके बाद हमने उस वाइप को जांच के लिए न्यू कासल के नॉर्थम्ब्रिया विश्वविद्यालय में भेजा। सफाई वाली जगह से भी सैंपल लिए गए। फिजियोलॉजिस्ट लिन डोवर के मुताबिक, "पहला सैंपल खाना बनाने वाली जगह से सफाई के करीब डेढ़ घंटे बाद लिया गया। वहां जीवाणु और फंगस पनपने लगे थे।"

इसका मतलब यह है कि सफाई के तुरंत बाद ही आपके किचन के स्लैब पर जीवाणु पनपने लगे थे। लिन के मुताबिक, "सफ़ाई के 12 घंटे बाद लिए सैंपल में पता लगा कि वहां काफी मात्रा में जीवाणु थे और कई तरह के फंगस भी।"

तो अगर आप इस तरीके एंटी बैक्टीरियल प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करते हैं तो आप अपना समय और पैसा बर्बाद कर रहे हैं। सफाई के बाद जीवाणु तेज़ी से तो बढ़ते ही है, कई ऐसे जीवाणु खत्म भी हो जाते हैं जो अपकी सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

कहां छिपी होती है गंदगी?

Research Shows Cleaning Wipes And Dish Washing Sponges Are More Unhygienic Than Toilet Seat
Kitchen

एनएसएफ इंटरनेशनल ने 22 परिवारों पर एक स्टडी की। परिवारों को हर दिन घर के 30 सामानों को वाइप से साफ करने के लिए कहा गया। किचन से लेकर मोबाइल फोन तक उस वाइप से साफ किए गए। जांच में पाया गया कि वाइप में कोलिफॉर्म नाम का बैक्टेरिया काफी मात्रा में मौजूद था। जांच में पता चला कि करीब 75 प्रतिशत बर्तन साफ करने वाले वाइप या स्पॉन्ज में कोलिफॉर्म बैक्टीरिया पाया गया।

इसके अलावा 45% किचन सिंक, 32% शेल्फ, 18% सब्जी काटने वाले बोर्ड, 27% टूथब्रश होल्डर और 9% बाथरूम के हैंडल पर ये बैक्टीरिया मिले।

ज्यादातर कोलिफॉर्म बैक्टीरिया हानिकारक नहीं होते हैं। आमतौर पर ये आपके आसपास मल से फैली हुई गंदगी को दर्शाते हैं। ये बैक्टीरिया किचन में इंसानों के संपर्क में आने से नहीं फैलते, बल्कि कच्चे मांस से आते हैं, जिनमें अक्सर मल से फैली गंदगी होती है।

बर्तन साफ करने वाला स्पॉन्ज घर की सबसे गंदी चीज

Research Shows Cleaning Wipes And Dish Washing Sponges Are More Unhygienic Than Toilet Seat
Kitchen

सफाई वाले कपड़े या वाइप अक्सर गर्म और भीगे होते हैं जो कि इन बैक्टीरिया के पनपने के लिए अच्छा होता है।

बीमारियों के फैलने के कारणों पर शोध करने वाले एरिजोना विश्वविद्यालय के डॉक्टर चक जेरबा का मानना है कि बर्तन साफ करने वाला स्पॉन्ज या कपड़ा आपके घर की सबसे गंदी चीज है। उनके रिसर्च के मुताबिक एक स्पॉन्ज में के एक वर्ग इंच में करीब करोड़ से ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं। ये संख्या एक टॉयलेट सीट पर पाए जाने वाले बैक्टीरिया से भी ज्यादा है। टॉयलेट सीट पर एक वर्ग इंड में केवल 50 बैक्टीरिया पाए जाते है। यानी आपका स्पॉन्ज एक टॉयलेट सीट से 20,000 गुना ज्यादा गंदा है।

कैसे साफ रखें किचन?

Research Shows Cleaning Wipes And Dish Washing Sponges Are More Unhygienic Than Toilet Seat
Kitchen

सफाई रखने के लिए जरूरी है कि आप बर्तन साफ करने वाले कपड़े या स्पॉन्ज को सूखा रखें और हफ्ते में एक बार उसे ब्लीच करें। गुड हाऊस कीपिंग मैगजीन ने स्पॉन्ज साफ रखने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं:-

-स्पॉन्ज को माइक्रोवेव के नजदीक रख सकते हैं।
-सब्जी और मीट काटने के लिए अलग अलग बोर्ड रखें, लकड़ी के बोर्ड आसानी से साफ किए जा सकते हैं।
-अच्छी सफाई के लिए वेनिगर एसिटिक एसिड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed