Summer Healthy Drinks: गर्मियों में तरोताजा रहने के लिए करें इन जूसों का सेवन
तरबूज का जूस
- गर्मियों में तरबूज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। तरबूज का सेवन सबसे अधिक गर्मियों में ही किया जाता है, क्योंकि ये प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है। तरबूज का जूस पीने से बॉडी भी डिटॉक्स होती है।
तरबूज का जूस बनाने की विधि
- तीन से चार कटे हुए तरबूज और एक कप पानी लें। फिर इसे मिक्सी में डालकर जूस तैयार कर लें।
लेमन जूस
- लेमन जूस गर्मियों में बहुत उपयोगी साबित होता है। इसको बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है। नींबू आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। नींबू में एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। गर्मियों में लेमन जूस का सेवन करने से कई तरहों की बीमारियों से बचा जा सकता है।
लेमन जूस बनाने की विधि
- सबसे पहले नींबू को काटकर रस निकाल लें।
- फिर एक गिलास पानी में इस रस को मिला लें।
- टमाटर सेहत के लिए लाभकारी होता है। आमतौर पर सलाद के रूप में टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको सलाद के रूप में टमाटर खाना पसंद नहीं है तो आप इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं। टमाटर का जूस गर्मी से बचाव करता है।
टमाटर का जूस बनाने की विधि
- एक गिलास पानी और एक टमाटर को मिक्सी में डाल दें।
- पांच से सात मिनट बाद मिक्सी से जूस को निकाल लें और अपने स्वादानुसार इसमें नमक मिला लें।
सत्तू का जूस
- सत्तू का जूस गर्मियों में स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। एक गिलास सत्तू का जूस शरीर को ठंडक प्रदान करता है।
सत्तू का जूस बनाने की विधि
- एक गिलास पानी में एक चम्मच सत्तू मिलाकर इसकी ड्रिंक को तैयार किया जाता है।