नींद की समस्या में बहुत ही कारगर है ये आसान घरेलू उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हममें से बहुत से लोगों को अच्छी नींद न आने की समस्या होती है। घंटों लेट रहने के बाद जब नींद आती भी है तो बीच में ही खुल जाती है। इससे हमारी नींद पूरी नहीं हो पाती।
अमेरिका में हुई एक वैज्ञानिक शोध में कहा गया है कि करीब 40 प्रतिशत लोग अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते। इस प्रतिशत में वो लोग भी शामिल हैं जिनकी आधी रात को ही नींद टूट जाती है।
शोध में नींद न पूरी होने का मुख्य कारण तनाव को बताया गया है। एक प्रयोग में ऐसा भी अनुभव किया गया है कि लोग जब सो रहे होते हैं तो उनके शरीर मे कई रासायनिक परिवर्तन होते हैं जो तनाव बढ़ाने वाले रसायनों से क्रिया करते हैं।
अगर आपको अच्छी नींद न आने की समस्या है तो आप यहां बताया जा रहा आसान घरेलू उपाय अपना इस समस्या में राहत पा सकते हैं।
बेहद उपयोगी है चीनी और नमक मिश्रण
अच्छी नींद आने के लिए सबसे अच्छा उपाय है- पांच चम्मच शक्कर और दो चम्मच सादा नमक का मिश्रण।
इस मिश्रण को अपने बेड के पास रखें और जब नींद आने में दिक्कत हो तो एक चम्मच मिश्रण जीभ पर रखें। आप देखेंगे कि कुछ पलों में आपको नींद आ जाती है। एक चम्मच में नींद न आये तो दूसरा चम्मच भी जीभ पर रख सकते हैं। ऐसा करने से पक्का नींद की समस्या दूर होगी।
गर्मियों से बहुत से लोग नमक, चीनी का घोल ग्लूकोज के तोर पर करते हैं लेकिन उन्हें अभी यह नहीं पता रहा होगा यह अच्छी नींद लेने में भी सहायक है।
नमक और चीनी का मिश्रण शरीर का मेटाबायोलिज्म बढ़ाता है। यह शरीर में ऊर्जा को बढ़ाकर तनाव को कम करता है। शुगर तनाव को बढ़ाने वाले हार्मोन कंट्रोल करता है और नमक में मौजूद सोडियम कोशिकाओं की ऊर्जा बढ़ाने में सहायक होता है।