फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   sanitary pants will feel you more comfortable then ever

माहवारी के दौरान सैनेटरी पैड बदलने का झंझट अब होगा खत्म!

Fri, 05 Jun 2015 01:26 PM IST
डिजिटल, अमर उजाला।
डिजिटल, अमर उजाला। Updated Fri, 05 Jun 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
sanitary pants will feel you more comfortable then ever

थिंक्स नामक कंपनी के बैनर तले तीन लड़कियों ने ये स्पेशल पैंट्स बनाए हैं। ये इस तरह के फैब्रिक से बनाए गए हैं कि पीरियड्स के दौरान होने वाले सेनेटरी पैड्स लगाने की जरूरत ही नहीं रहेगा।

विज्ञापन


पीरियड्स प्रूफ पैंट्स के नाम से बनाए गए ये पैंट्स रक्तस्राव को फैब्रिक में ही सोख लेंगे और लड़कियों को इससे लीकेज और स्पॉटिंग जैसी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन


थिंक्स नामक कंपनी के लिए ही इन पैंट्स को बनाया गया है और यही कंपनी इन पैंट्स को मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है।

कंपनी का दावा है कि ये स्पेशल पैंट्स औरतों के पीरियड्स के खौफ को खत्म कर डालेगी और एक नए युग की शुरूआत करेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

बार बार लीकेज का डर नहीं रहेगा

sanitary pants will feel you more comfortable then ever

भारतीय मूल की दो बहनों राधा और मिकी अग्रवाल के साथ श्रीलंका की उनकी दोस्त एंटोनिया डनबर ने न्यूयॉर्क में ये स्पेशल पैंट्स बनाए हैं।

इनका कहना है कि इन्हें ये पैंट्स बनाने का आईडिया तब आया जब उन्होंने देखा कि लडकियां पीरियड्स के दौरान सेनेटरी नेपकिन के झंझट से कितनी परेशान और असुरक्षित महसूस करती हैं।

बार बार लीकेज की आशंका और अनहाइजिनिक होने के अहसास से लड़कियां परेशान रहती है। हर महीने पैड्स पर भारी खर्चा लड़कियों को कंगाल कर डालता है।


हर दिन अलग पैंट, घर पर धोया जा सकेगा

sanitary pants will feel you more comfortable then ever

इन्होंने पीरियड्स के हर दिन के मुताबिक अलग अलग पैंट बनाए हैं। जैसे पहले दिन के लिए ठोंग, हैवी लीकेज के समय हिपहगर और अंतिम दिन के लिए चीकी। हर पैंट को बनाने में सैनेटरी पैड की टेक्नॉलजी इस्तेमाल की गई है।

राधा ने बताया कि पीरियड्स के दौरान पहने जाने वाले इन पैंट्स को बनाने में सैनेटरी पैड्स की पेटेंट टेक्नॉलजी इन्हें बेहतर बनाती है। राधा ने बताया कि ये हेवी रक्तस्राव सोखने के बावजूद सूखे रहते हैं और इनमें एंटी माइक्रोबल सिल्वर लगा है जिससे ये प्रदूषित नहीं होते।

राधा ने कहा कि एक हिपहगर पैंट हैवी डे में तीन से चार सेनेटरी नैपकिन का काम करती है। इन्हें घर पर ही धोया जा सकता है।

एक पैंट की कीमत बाजार में महज पांच डालर रखी गई है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियां भी इन्हें खरीद सकें।


विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed