फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Recipe to make moong dal halwa

अब घर पर भी हुआ आसान मूंग दाल हलवा बनाना, रेसिपी नोट कर लें

Sat, 02 Feb 2019 09:01 AM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Sat, 02 Feb 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
Recipe to make moong dal halwa
halwa

माना जाता है कि हलवों में सबसे मुश्किल हलवा होता है मूंग दाल हलवा, लेकिन इसे भी अब आप आसानी से घर पर ही बना सकती हैं।मूंग दाल हलवा स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छा होता है।बच्चे हो या बड़े हर कोई इसे बड़े शौक से खाता है।आइए जानते हैं घर पर कैसे बनाया जा सकता है ये टेस्टी हलवा। 

विज्ञापन


सामग्री –
1 चम्मच छोटी इलाइची पाउडर
1/4 किशमिश
1 मावा
1 कप देसी घी
1 कप मूंग की धुली दाल
1 1/2 कप चीनी
1/4 कप काजू
1/4 कप बादाम

Recipe to make moong dal halwa
halwa

हलवा बनाने की विधि –
सबसे पहले मूंग दाल को अच्छे से धोकर उसे 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद दाल को मिक्सी में पीस लें।ध्यान रखें कि दाल ज्यादा बारीक न हो। अब कढ़ाही में घी डाल कर गरम कर लें। घी गरम होने के बाद कढ़ाही में दाल डालकर उसे मध्यम आंच पर 20 से 25 मिनट तक चलाती रहें।दाल के अच्छे से भून जाने पर उसे किसी दूसरे बर्तन में निकालकर अलग रख लें।

कढ़ाही में मावा डालकर धीमी आंच पर भून लें। मावा जब भून जाए तो उसमें दाल को मिला दीजिए। अब आप एक बर्तन में चीनी और उसके बराबर पानी मिलाकर गैस पर गरम करके उसकी चाशनी बना लें। इस चाशनी को आप दाल में डालकर उसमें किशमिश, काजू मिला दें।गैस को हल्की आंच पर करके हलवे को 5 से 7 मिनट तक भूनने के बाद गैस बंद कर दें।हलवे में पिसी ईलायची और बादाम डालकर गरमा-गरमा सर्व करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed