फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   recipe and ingredients for rooh afza lassi

लॉकडाउन रेसिपी: गर्मियों में तरोताजा रहिए इस गुलाबी लस्सी के साथ, बिना मेहनत बन जाएगी चुटकियों में

Fri, 22 May 2020 03:21 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 22 May 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
recipe and ingredients for rooh afza lassi

गर्मियों के मौसम में खुद को तरोताजा रखना है तो हेल्दी और आइसी ड्रिंक जरूर पिएं। इससे शरीर को एनर्जी के साथ ही ठंडक भी मिलेगी। एनर्जी ड्रिंक के रूप में तो बहुत सारे ड्रिंक है जैसे शिकंजी, आम का पना, बेल का शरबत लेकिन इसके साथ ही लस्सी के स्वाद की बात ही अलग होती है। लेकिन आज हम बताएंगे लस्सी का एक नया फ्लेवर, जिसका स्वाद और रंग दोनों ही रिफ्रेशमेंट देने के लिए काफी होगा। आगे की स्लाइड में जानिए गुलाबी लस्सी बनाने की आसान सी रेसिपी।

विज्ञापन

 

recipe and ingredients for rooh afza lassi
गुलाबी लस्सी के लिए आवश्यक सामग्री 

लस्सी बनाने के लिए चाहिए दो कप दही, एक कप दूध, दो चम्मच चीनी, दो चम्मच रूह आफ्जा, थोड़े से काजू, बर्फ के टुकड़े ठंडक के लिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

recipe and ingredients for rooh afza lassi
गुलाबी लस्सी बनाने की विधि

लस्सी बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले दही में दूध डालकर अच्छे से फेंट लें। इसके बाद इसमें उसमें चीनी डालकर चला लें। जब ये अच्छे से घुल जाए तो इस मिश्रण को बढ़िया से फेंट कर स्मूद कर लें। जिससे कि इसमें दही के गुठली के रूप में न रह जाए। अब इस लस्सी में रूह आफ्जा और बर्फ के टुकड़े डाल दें। बस तैयार है ठंडी-ठंडी गुलाबी लस्सी। गिलास में सर्व करते समय इसमें काजू के टुकड़े काटकर ऊपर से सजा दें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed