फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीठा नहीं इस बार तीज को बनाए कुछ यूं चटपटा...

Wed, 26 Jul 2017 01:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Wed, 26 Jul 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
Make your Teej special with these lip smacking dishes
इंडियन फेस्टिवल की बात हो और लजीज पकवानों की बात न हो ऐसा तो ही नहीं सकता। भारत में किसी भी फेस्टिवल के आते ही घर में पकवान बनने शुरु हो जाते हैं जिसे बच्चे ,जवान और बूढ़े बड़े चाव से खाते हैं।


आज हरियाली तीज का त्योहार मनाया जा रहा है और हर घर में लजीज पकवानों की झड़ी लगी हुई है लेकिन इस बार इस खास मौके पर कुछ अलग डिशेज बनाकर आप अपनों को खुश कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर इस खास दिन को किन पकवानों से बनाएं चटपटा।
Make your Teej special with these lip smacking dishes
french fries
फ्रेंच फ्राइज
फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए सबसे पहले आलुओं को छीलकर धो लें। अब उन्हें लम्बे और पतले टुकड़ो में काटे। जब आलू कट जाये तो कढ़ाई में तेज गैस पर तेल गर्म करे और जब तेल गर्म हो जाये तो आलुओं को तेल में डाल कर धीमी गैस पर ब्राउन होने तक तले। जब आलू सुनहरे हो जाये तो टिशू पेपर पर निकालकर काली मिर्च व नमक डाले और टोमेटो सॉस के साथ सर्व करे।
Make your Teej special with these lip smacking dishes
shahi tukda
शाही टुकड़ा
शाही टुकड़ा दूध और मेवों से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए दूध में शक्कर डालकर तब तक उबालें जब तक दूध आधा न हो जाए। इसमें मावा और केसर मिलाकर आंच से उतार लें। एक दूसरे पैन में घी गरम करके ब्रेड को फ्राई कर लें। फिर इसे उबले हुए दूध में डालें। इसे प्लेट में निकालकर काजू और पिस्ता से गार्निश करके फ्रिज में आधे घंटे के लिए रखें। ठंडा होने पर सर्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Make your Teej special with these lip smacking dishes
arbi
सूखी अरबी की सब्जी
व्रत में सूखे आलू, सूखी अरबी की सब्जी बहुत बनाई जाती है। सूखी अरबी बनाने के लिए सबसे पहले सबसे पहले धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें। तेल के गर्म होते ही इसमें अरबी डालकर कड़छी से चलाते हुए सुनहरा होने तक भून लें और आंच बंद कर दें। 
अब एक दूसरे पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें। जैसे ही तेल गर्म हो जाए इसमें अजवाइन, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें और भून लें। मसालों के भुनते ही इसमें अरबी डालकर इसे सभी मसालों, नमक और अमचूर पाउडर के साथ अच्छे से मिक्स कर लें। सूखी अरबी तैयार है। धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें।
विज्ञापन
Make your Teej special with these lip smacking dishes
raita
अखरोट-लहसुन रायता​
 धीमी आंच में एक पैन में अखरोट को हल्का भून लें। एक बाउल में दही, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, चीनी, हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से फेंटें। दही में अब कुछ अखरोट डालते हुए दोबारा अच्छे से फेंट लें और कुछ गार्निशिंग के लिए भी अलग रख दें। दोबारा धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें। तेल के गर्म होते ही अजवाइन डालकर हल्का भून लें और रायते में मिलाएं।तैयार है अखरोट-गार्लिक का रायता। अखरोट के टुकड़े और धनियापत्ती से गार्निश कर सर्व करें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed